शराब खरीदने के लिए नहीं दिया पैसा, 70 साल के बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

शराब खरीदने के लिए पैसे न देने पर बुजुर्ग की हत्या: दिल्ली पुलिस

शराब खरीदने के लिए नहीं दिया पैसा, 70 साल के बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: October 16, 2022 12:41 pm IST

नयी दिल्ली : दिल्ली में चाय की एक दुकान के मालिक 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कथित रूप से इसलिए की गई थी क्योंकि उन्होंने अपने परिचित शख्स को शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान 44 वर्षीय जोहन केवत के तौर पर हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मृतक की शिनाख्त ‘चिल्लर बाबा’ के तौर पर की गई है जिनकी यहां निगमबोध घाट पर चाय की दुकान थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने पैसे बुजुर्ग के पास रखवाता था।

Read More :  shweta tiwari: 42 की उम्र में भी बरकरार हैं हुस्न के जलवे 

पुलिस ने बताया कि घटना 13 और 14 अक्टूबर की दरमियानी रात में हुई है जब आरोपी ने ‘चिल्लर बाबा’ से अपने पैसे मांगे ताकि वह शराब खरीद सके, लेकिन बुजुर्ग ने उसे पैसे देने से मना कर दिया और उसे कथित रूप से अपशब्द कहे। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति पर आरोपी ने डंडे से प्रहार किया और बुजुर्ग की मौत होने के बाद मौके से भाग गया। उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सागर सिंह कालसी ने बताया कि 14 अक्टूबर को पुलिस को फोन कर सूचित किया गया कि यमुना के तट पर पहाड़ी घाट के पास एक शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि शव के सिर पर चोट के निशान थे।

Read More : नाक में नथनी पहन सुरभि ज्योति ने फैंस के दिल पर चलाईं खंजर

डीसीपी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया और निगमबोध घाट पर लगे 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ के बाद केवत को पकड़ लिया गया। डीसीपी के मुताबिक, उसने पुलिस को बताया कि वह आठ साल से बुजुर्ग को जानता था और उनका बहुत करीबी था और वह उनके पास अपने पैसे रखवाता था।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।