आपातकाल भारत के इतिहास का ‘काला अध्याय’ : शाह
आपातकाल भारत के इतिहास का ‘काला अध्याय’ : शाह
नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल को भारत के इतिहास का ‘काला अध्याय’ करार देते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ‘संविधान की आत्मा को कुचलने’ की कोशिश कर रही है।
शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मोदी सरकार द्वारा 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का उद्देश्य इस काले अध्याय को राष्ट्र की स्मृति में जीवित रखना तथा यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान पर ऐसा आघात कभी दोबारा न कर सके।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला अध्याय है, जब इंदिरा गांधी और कांग्रेस पार्टी के सत्ता के अहंकार तथा लालच ने संविधान की आत्मा, प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के अधिकार को कुचलने का प्रयास किया था।’’
शाह ने कहा,‘‘…संविधान हत्या दिवस’ के अवसर पर लोकतंत्र के उन सभी सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं, जिन्होंने आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष कर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की।
भाषा धीरज अविनाश
अविनाश

Facebook


