जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: December 24, 2021 8:15 am IST

श्रीनगर, 24 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के अरवानी इलाके के मुमनहाल गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।

इसमें अभी किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में