मध्यप्रदेश के खंडवा में अतिक्रमणकारियों ने वनकर्मियों पर किया हमला, पांच घायल
मध्यप्रदेश के खंडवा में अतिक्रमणकारियों ने वनकर्मियों पर किया हमला, पांच घायल
खंडवा, 28 जून (भाषा) मध्यप्रदेश में खंडवा जिले के गुड़ी वन परिक्षेत्र में रविवार को वन विभाग के दल पर अतिक्रमणकारियों ने कथित तौर पर हमला किया, जिससे पांच वन रक्षकों को गंभीर चोटें आई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गुड़ी वन मंडल के आम खुजली बीट में रविवार सुबह गश्त कर रहे वन अमले पर जमीन अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिल सिंह चौहान ने बताया कि यहां कुछ लोग वन भूमि पर खेती का प्रयास कर रहे थे और जब वन विभाग के कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो अतिक्रमणकारियों ने लाठी, पत्थर और अन्य चीजों से वन विभाग की टीम पर अचानक हमला कर दिया।
उन्होंने कहा कि सभी घायलों को खंडवा मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने 15 से 16 लोगों पर जानलेवा हमला करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने, बलवा समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान कुछ अतिक्रमणकारी भी घायल हुए हैं और उनका भी इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
भाषा सं ब्रजेन्द्र राजकुमार
राजकुमार

Facebook


