कैंसर के इलाज के लिए हैदराबाद आते समय विमान में इथियोपियाई किशोरी की मौत

कैंसर के इलाज के लिए हैदराबाद आते समय विमान में इथियोपियाई किशोरी की मौत

कैंसर के इलाज के लिए हैदराबाद आते समय विमान में इथियोपियाई किशोरी की मौत
Modified Date: June 27, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: June 27, 2026 7:00 pm IST

हैदराबाद, 27 जून (भाषा) कैंसर के इलाज के लिए हैदराबाद आ रही इथियोपिया की एक किशोरी (13) की यात्रा के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि किशोरी पिछले तीन वर्ष से कैंसर से पीड़ित थी। वह इथियोपियन एयरलाइंस के विमान से आ रही थी और रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात करीब एक बजे विमान के उतरने के बाद किशोरी को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुष्टि की कि उसकी मौत हो चुकी है।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में