फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रांतीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की

फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रांतीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की

फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रांतीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की
Modified Date: May 7, 2026 / 03:00 pm IST
Published Date: May 7, 2026 3:00 pm IST

श्रीनगर, सात मई (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को पार्टी की प्रांतीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें जम्मू कश्मीर के मौजूदा मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि पार्टी उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी बैठक में मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्री और विधायक भी प्रांतीय समिति की बैठक में भाग ले रहे हैं। बैठक में पार्टी मामलों, सरकार के कामकाज और अन्य सार्वजनिक मुद्दों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता और विधायक जम्मू और कश्मीर के लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पार्टी अध्यक्ष को अपनी राय देंगे।

भाषा शोभना रंजन

रंजन


लेखक के बारे में