Operation Sindoor Ke Ek Saal: भारत ने गिराए कितने पाकिस्तानी फाइटर प्लेन? कितने आतंकी अड्डों को किया तबाह?.. सालभर बाद खुद भारतीय सेना ने किया सबसे बड़ा खुलासा, आप भी सुनें
Operation Sindoor Ke Ek Saal: ऑपरेशन सिंदूर वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 13 विमान और 11 एयरबेस नष्ट करने का दावा किया।
Operation Sindoor Ke Ek Saal || Image- AI Generated File
- भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 13 विमान नष्ट करने का दावा किया।
- ऑपरेशन सिंदूर में 11 पाकिस्तानी एयरबेस और 9 आतंकी शिविर निशाने पर रहे।
- एयर मार्शल भारती बोले, भारी नुकसान के बाद पाकिस्तान ने मांगा युद्धविराम।
जयपुर: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर आयोजित विशेष ब्रीफिंग में भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने अभियान के दौरान पाकिस्तान के 13 विमानों को नष्ट कर दिया था। (Operation Sindoor Ke Ek Saal) उन्होंने बताया कि भारतीय बलों ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को भी निशाना बनाया और 7 मई 2025 को आतंकी ढांचे पर बड़ी कार्रवाई की गई थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.
भारतीय सेना ने की प्रेसवार्ता
एयर मार्शल भारती ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमला कर उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि इन हमलों के सबूत दुनिया के सामने मौजूद हैं। उनके अनुसार, भारतीय सेना ने हवा और जमीन दोनों स्तरों पर पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया था, जिसमें 300 किलोमीटर से अधिक दूरी पर एक महत्वपूर्ण विमान को मार गिराना भी शामिल था।
पाकिस्तान के दावों को किया ख़ारिज
उन्होंने पाकिस्तान के उन दावों को भी खारिज किया, जिनमें वह खुद को सफल बता रहा था। एयर मार्शल भारती ने कहा कि पाकिस्तान भारतीय सैन्य या नागरिक ढांचे को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा सका। उन्होंने कहा कि युद्ध या सैन्य कार्रवाई में जीत केवल बयानबाजी से नहीं, बल्कि जमीन पर मौजूद तथ्यों और परिणामों से तय होती है। युद्धविराम को लेकर उठ रहे सवालों पर एयर मार्शल ने स्पष्ट किया कि भारत का उद्देश्य केवल आतंकवादी ढांचे और उसके समर्थकों को निशाना बनाना था। (Operation Sindoor Ke Ek Saal) उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने अपने लक्ष्य हासिल कर लिए थे, इसलिए अभियान को वहीं समाप्त किया गया। हालांकि जब पाकिस्तान की सत्ता व्यवस्था ने आतंकवाद का खुला समर्थन किया, तब भारत ने आत्मरक्षा में कठोर जवाब दिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.
आतंकवाद को समर्थन देने वालों को सख्त सन्देश
एयर मार्शल भारती ने कहा कि भारत की जवाबी कार्रवाई इतनी निर्णायक और प्रभावी थी कि भारी नुकसान के बाद पाकिस्तान को युद्धविराम की मांग करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भारत ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी आतंकी दुस्साहस का जवाब सख्ती से दिया जाएगा और आतंकवाद को समर्थन देने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: On Pakistan and China testing new kinds of missiles, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti says, “We are continuously doing the environment scan. That’s our job. Whatever requires to be done, we put in motion as to always be ahead of their capabilities,… pic.twitter.com/2FKAHwh7sM
— ANI (@ANI) May 7, 2026
इन्हें भी पढ़ें :
- Suvendu Adhikari PA Murder : ‘अभिषेक बनर्जी ने करवाया मर्डर’ सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP नेताओं ने TMC पर लगाए कई गंभीर आरोप, बोले-‘ममता देना चाहती हैं मैसेज’
- Suvendu Adhikari’s On PA Murder : ‘पूरी प्लानिंग से हुई हत्या!’ PA की हत्या पर भड़के सुवेंदु अधिकारी, बोले-‘BJP शुरू करेगी गुंडों को खत्म करने का काम’, चश्मदीद ने बताई आंखोंदेखी
- Suvendu Adhikari PA Shot Dead : 12 राउंड फायरिंग, बीच सड़क हत्या! आखिर कैसे मारे गए सुवेंदु अधिकारी के PA? किसने रची पूरी साजिश? करीबी की मौत पर नेता का बड़ा बयान

Facebook


