शिमला में सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत

शिमला में सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत

शिमला में सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत
Modified Date: June 30, 2026 / 04:54 pm IST
Published Date: June 30, 2026 4:54 pm IST

शिमला, 30 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के नेरवा इलाके में एक वाहन के खाई में गिर जाने से उसमें सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान नेरवा के खोका गांव निवासी लोकिंदर धनाइक (42) और उनकी बेटी टिया (12) के तौर पर हुई है।

यह हादसा मंगलवार सुबह करीब छह बजे बावी कैंची के पास हुआ, जब गाड़ी को पीछे कर रहे लोकिंदर वाहन से नियंत्रण खो गया और वह खाई में गिर गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।

घटनास्थल पर कार का इंतजार कर रही लोकिंदर की पत्नी और बेटा इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और खाई से शवों को बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में