राजकोट के कोविड अस्पताल के ICU वार्ड में लगी भीषण आग, पांच मरीज जिंदा जले, कई घायल

राजकोट के कोविड अस्पताल के ICU वार्ड में लगी भीषण आग, पांच मरीज जिंदा जले, कई घायल

राजकोट के कोविड अस्पताल के ICU वार्ड में लगी भीषण आग, पांच मरीज जिंदा जले, कई घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: November 27, 2020 5:04 am IST

राजकोट। तड़के राजकोट के एक प्राइवेट कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लग गई। पांच मरीजों की मौत की खबर मिल रही है। वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं। सभी को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Read More News: कांग्रेस विधायक के बेटे ने महिला पटवारी को धमकाया, सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की कर रहे थे वकालत, वायरल हुआ ऑडियो

जानकारी के अनुसार मावड़ी इलाके में स्थित शिवानंद अस्पताल के आईसीयू वार्ड में आज सुबह आग लग गई।आईसीयू में 11 मरीज भर्ती थे। जिनमें से कुछ मरीजों की आग से झुलसने से मौत हो गई। ​इसके अलावा अन्य वार्ड में भर्ती 22 मरीज में से कुछ हादसे में घायल हुए हैं।

Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 2800 के पार, 1753 नए मरीजों की पुष्टि

सभी को आनन-फानन में दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

Read More News: अब देश ही नहीं LoC पार करके भी जवाब देते हैं भारतीय जवान, देश में 26/11 जैसा हमला नामुमकिन: राजनाथ सिंह


लेखक के बारे में