बहुमंजिला इमारत की छत से गिरने के बाद फिल्म निर्माता अनिक दत्ता की मौत

बहुमंजिला इमारत की छत से गिरने के बाद फिल्म निर्माता अनिक दत्ता की मौत

बहुमंजिला इमारत की छत से गिरने के बाद फिल्म निर्माता अनिक दत्ता की मौत
Modified Date: May 27, 2026 / 06:01 pm IST
Published Date: May 27, 2026 6:01 pm IST

कोलकाता, 27 मई (भाषा) फिल्म निर्माता अनिक दत्ता की बुधवार को कथित तौर पर दक्षिण कोलकाता स्थित अपने बहुमंजिला आवास की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें ढाकुरिया के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि परिवार ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

इस घटना के बाद कई अभिनेता, निर्देशक और बंगाली फिल्म उद्योग के सदस्य अस्पताल पहुंचे।

अनिक दत्ता को 2012 में ‘भूतेर भविष्यत’ से प्रसिद्धि मिली थी। हॉरर कहानी में बुनी गई यह फिल्म अपने राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य के लिए जानी जाती है और कई लोग इसे बंगाली सिनेमा में एक मील का पत्थर मानते हैं।

फिल्म निर्माता ने ‘अपराजितो’, ‘मेघनादबोध रोहोस्यो’ और ‘बोरुनबाबुर बंधु’ जैसी मशहूर फिल्मों का भी निर्देशन किया था।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में