Mahatari Vandan Yojana E-KYC: महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अचानक सरकार ने काटे हजारों महिलाओं के नाम, ये वजह आई सामने, कहीं आपकी किस्त भी तो नहीं रुकने वाली?
Mahatari Vandan Yojana E-KYC: बस्तर जिले में महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।
mahtari vandan yojana/ image source: ibc24 file image
- ई-केवाईसी करवाना हुआ अनिवार्य
- 2 हजार महिलाओं के नाम कटे
- सर्वर समस्या से बढ़ी परेशानी
Mahatari Vandan Yojana E-KYC: बस्तर: बस्तर जिले में महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में अब तक करीब 75 प्रतिशत हितग्राहियों ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन अब भी 25 प्रतिशत महिलाएं यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई हैं।
Mahatari Vandan Yojana: सर्वर में आ रही तकनीकी दिक्कत
दरअसल, सर्वर में आ रही तकनीकी दिक्कतों और फिंगर प्रिंट मिसमैच जैसी समस्याओं के कारण हितग्राहियों को ई-केवाईसी करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जरूरी दस्तावेजों में नाम संबंधी गड़बड़ियों की वजह से भी कई महिलाएं योजना के लाभ से वंचित होती नजर आ रही हैं।
Women beneficiary scheme: 2 हजार महिलाओं का नाम लाभार्थियों की सूची से हटी
इसी कारण महिला एवं बाल विकास विभाग ने अब तक करीब 2 हजार महिलाओं का नाम लाभार्थियों की सूची से हटा दिया है। विभाग के मुताबिक इन हितग्राहियों ने समय रहते ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की। वहीं कई मामलों में हितग्राही महिलाओं की मृत्यु हो जाने के कारण भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
फिलहाल विभाग जिले में महतारी वंदन योजना की सूची का शुद्धिकरण करने में जुटा हुआ है। विभाग ने संबंधित हितग्राहियों को ई-केवाईसी करवाने के लिए 30 जून तक का समय दिया है।
समय सीमा को देखते हुए जिले के चॉइस सेंटरों में महिलाओं की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। बता दें कि बस्तर जिले में महतारी वंदन योजना के कुल 1 लाख 90 हजार हितग्राही हैं। ऐसे में अगले एक महीने के भीतर करीब 47 हजार हितग्राहियों को ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी, वरना उनका नाम भी लाभार्थियों की सूची से काटा जा सकता है।
- Cockroach Janta Party News : अब चुनाव लड़ेगी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? हरियाणा के वकील ने चुनाव आयोग में दे डाला आवेदन, वजह जान रह जाएंगे दंग
- Aaj Ka Rashifal 27 May 2026: राम-लक्ष्मण द्वादशी पर खुला इन 4 राशियों के जातकों का भाग्य! सर्वार्थ सिद्धि योग के महासंयोग से रातों-रात पलटने जा रही है किस्मत
- Aaj Ka Panchang 27 May 2026 : आज रामलक्ष्मण द्वादशी पर बना सदियों पुराना दुर्लभ महासंयोग! बस इस 31 मिनट के अंदर कर लें ये काम, चमक जाएगी किस्मत

Facebook


