हंडिया से सपा विधायक समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
हंडिया से सपा विधायक समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
प्रयागराज, चार जुलाई (भाषा) जिले के गंगा नगर में हंडिया थाना अंतर्गत एक गांव में धमकी देने और एक व्यक्ति की हत्या करवाने के आरोप में हंडिया से समाजवादी पार्टी के विधायक हाकिम लाल बिंद समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
डीसीपी (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि शुक्रवार की सुबह हंडिया थाना को सूचना मिली कि ग्राम बनपुरवा में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। मृतक की पहचान सुशील (40) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि सुशील के भाई सुनील उर्फ दारा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बड़े भाई संतोष ने 11 जून को पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुनील की तहरीर में हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद समेत पांच लोगों के खिलाफ सुशील को धमकी देने और उसकी हत्या करवाने का आरोप लगाया गया है।
गुनावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर शुक्रवार को थाना हंडिया में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे विधिक कार्यवाही की जाएगी।
भाषा राजेंद्र प्रशांत
प्रशांत

Facebook


