अमृतसर के एक निजी विद्यालय में आग लगी, कोई हताहत नहीं

अमृतसर के एक निजी विद्यालय में आग लगी, कोई हताहत नहीं

अमृतसर के एक निजी विद्यालय में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: April 13, 2022 8:58 pm IST

अमृतसर (पंजाब), 13 अप्रैल (भाषा) अमृतसर के श्री गुरू हरकिशन माध्यमिक पब्लिक विद्यालय में बुधवार को आग लग गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

स्कूल भवन के चौथे तल पर वायुप्रशीतन इकाई में शॉट सर्किट के कारण आग लग गयी। उस वक्त विद्यालय में 4800 विद्यार्थी मौजूद थे। स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि सभी विद्यार्थी सुरक्षित हैं।

पुलिस के अनुसार दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में आधा घंटा लगा।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में