दिल्ली के शाहदरा में कपड़े के एक गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के शाहदरा में कपड़े के एक गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के शाहदरा में कपड़े के एक गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: October 18, 2021 9:47 am IST

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के शाहदरा में गांधी नगर के पास रविवार देर रात कपड़े के एक गोदाम में आग लग गई। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘ हमें देर रात दो बजकर 25 मिनट पर कपड़े के गोदाम में आग लगने की जानकारी मिली। दमकल की नौ गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया।’’

उन्होंने बताया कि तलघर, भूतल, पहली मंजिल और सीढ़ियों के कुछ स्थानों पर कपड़े रखे थे, जिनमें आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में