दिल्ली के इंद्रलोक में गोदाम में लगी आग

दिल्ली के इंद्रलोक में गोदाम में लगी आग

दिल्ली के इंद्रलोक में गोदाम में लगी आग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: September 14, 2021 3:22 pm IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के इंद्रलोक इलाके में स्थित एक गोदाम में आग लग गई। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विभाग ने कहा कि दोपहर करीब 12 बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘आग गोदाम के तहखाने में रखे प्लास्टिक के सामानों में लग गई। हमने मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां भेजीं और दोपहर करीब दो बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।’

उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भाषा कृष्ण पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में