दिल्ली के बदरपुर में दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के बदरपुर में दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के बदरपुर में दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: January 25, 2024 / 09:25 pm IST
Published Date: January 25, 2024 9:25 pm IST

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक दुकान में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारी ने बताया कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई है।

उन्होंने बताया कि आग को लेकर शाम छह बजकर 13 मिनट पर सूचना मिली जिसके बाद अग्निशमन की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी के अनुसार, बदरपुर के मुख्य बाजार की एक दुकान पर आग लगी। आग से दुकान के अंदर रखे कई रसोई गैस सिलेंडर फट गए।

भाषा अभिषेक माधव

माधव


लेखक के बारे में