दिल्ली के करोल बाग में कपड़े की दुकान में लगी आग

दिल्ली के करोल बाग में कपड़े की दुकान में लगी आग

दिल्ली के करोल बाग में कपड़े की दुकान में लगी आग
Modified Date: May 20, 2024 / 08:45 pm IST
Published Date: May 20, 2024 8:45 pm IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में सोमवार को कपड़े की एक दुकान में आग लग गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें शाम 5.28 बजे कपड़े के एक शोरूम में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की कुल 14 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग बुझाने की प्रक्रिया जारी है। ’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘आग लगने की इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।’’

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में