ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार के पांच सदस्यों की मौत
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार के पांच सदस्यों की मौत
जयपुर, नौ फरवरी (भाषा) राजस्थान के राजसमंद जिले के भीम थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।
थानाधिकारी संगीता ने बताया कि कूकरखेड़ा के पास एक तेज गति के अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और तीन बच्चों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा कुंज
अमित
अमित

Facebook


