लोहे का गेट गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

लोहे का गेट गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत

लोहे का गेट गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत
Modified Date: May 11, 2026 / 09:42 am IST
Published Date: May 11, 2026 9:42 am IST

नोएडा, 11 मई (भाषा) गेझा गांव में घर के मुख्य द्वार पर लगा लोहे का गेट गिरने से पांच वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता विजय कुमार गौतम ने बताया कि एक निजी कंपनी में कार्यरत मनीष का पांच वर्षीय बेटा नवदीप शनिवार को अपने घर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के गेट पर चढ़कर खेल रहा था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान अचानक गेट टूटकर उसके ऊपर गिर गया और उसके नीचे दबने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।

गौतम के अनुसार बच्चे की चीख़-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गेट के नीचे दबे बच्चे को बाहर निकाला। परिजन उसे अस्पताल ले कर गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

भाषा सं. वैभव

वैभव


लेखक के बारे में