राज्यसभा में कार्यकाल पूरा होने पर पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को दी गई विदाई

राज्यसभा में कार्यकाल पूरा होने पर पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को दी गई विदाई

राज्यसभा में कार्यकाल पूरा होने पर पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को दी गई विदाई
Modified Date: March 16, 2026 / 04:17 pm IST
Published Date: March 16, 2026 4:17 pm IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) राज्यसभा में सोमवार को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को उनका छह वर्षीय कार्यकाल समाप्त होने पर विदाई दी गई।

सदन के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने कहा कि एक प्रतिष्ठित विधिवेत्ता के रूप में गोगोई ने सदन की कार्यवाही में अपनी विशिष्ट कानूनी समझ और अनुभव से योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा में उनके हस्तक्षेप विधायी प्रक्रिया और जनहित के प्रति उनकी गहरी समझ को दर्शाते थे।

सभापति ने कहा कि सदन को उनकी सलाह, संतुलित टिप्पणियों और चर्चाओं में उनके गंभीर योगदान की कमी महसूस होगी।

उन्होंने पूरे सदन की ओर से गोगोई को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह अपने लंबे और गौरवशाली करियर की तरह ही समर्पण, ईमानदारी और सेवा की भावना के साथ आगे भी विभिन्न भूमिकाओं में देश की सेवा करते रहेंगे।

गोगोई को मार्च 2020 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था।

भाषा मनीषा अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में