Leonal Messi Retirement: फुटबाल के सुनहरे युग का अंत.. स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, फैंस में भारी निराशा
लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास की घोषणा कर दी है, उन्होंने युवा खिलाड़ियों को मौका देने की बात कही।
Leonal Messi Retirement || Image- the guardian file
- मेसी ने अर्जेंटीना टीम से लिया संन्यास
- 20 साल का अंतरराष्ट्रीय सफर हुआ समाप्त
- युवा खिलाड़ियों को मौका देने की कही बात
नई दिल्ली: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की नेशनल टीम से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। (Leonal Messi Retirement) इंटर मियामी के लिए खेलने वाले मेसी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इंटरनेशनल फुटबॉल से विदाई का ऐलान किया है। उनके इस फैसले के साथ अर्जेंटीना की जर्सी में उनका शानदार सफर समाप्त हो गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मेसी ने कहा- फैसला दर्द देता है, लेकिन यही सही समय
मेसी ने अपने भावुक संदेश में कहा कि टीम के हालिया फाइनल के बाद उन्होंने अपने भविष्य को लेकर काफी सोच-विचार किया। उन्होंने माना कि राष्ट्रीय टीम से दूर होने का फैसला उनके लिए बेहद मुश्किल और दर्दनाक है, लेकिन उन्हें लगता है कि अब यही सही समय है। मेसी ने कहा कि उन्होंने अर्जेंटीना की जर्सी के लिए हमेशा अपना सबकुछ दिया। टीम के सफल दौर से पहले भी वह लगातार संघर्ष करते रहे और उनका हमेशा प्रयास रहा कि फुटबॉल के जरिए अर्जेंटीना के लोगों को खुशी मिले और उन्हें अपने देश पर गर्व हो।
विश्व कप समेत कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं
मेसी ने अर्जेंटीना के साथ अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में लगभग सभी प्रमुख खिताब अपने नाम किए। FIFA World Cup में भी उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और टूर्नामेंट के सबसे सफल खिलाड़ियों में अपनी जगह मजबूत की। (Leonal Messi Retirement) उन्होंने विश्व कप के रिकॉर्ड में पेले, डिएगो माराडोना और जिनेदिन जिदान जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
युवा खिलाड़ियों के लिए जगह छोड़ना चाहते हैं
मेसी ने कहा कि अब उनके करियर का एक अध्याय समाप्त होने का समय आ गया है। उन्होंने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के प्रति अपने प्यार को जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने टीम को जितना दे सकते थे, सब दिया। उन्होंने यह भी कहा कि टीम में कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी आगे आ रहे हैं, जो राष्ट्रीय टीम में जगह पाने के हकदार हैं। मेसी के अनुसार, अब उनके लिए इन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देना भी जरूरी है।
🚨🇦🇷 BREAKING: LIONEL MESSI RETIRES FROM INTERNATIONAL FOOTBALL.
The Argentina legend has officially called time on his international career. 🐐💔
👋🇦🇷 Thank you, Leo. pic.twitter.com/98y6nJ8Hwk
— The Final Whistle (@Rufus_45) August 31, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स, महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ साल के अंत तक: कोल इंडिया सीएमडी
फीचर फोन से भी बिना इंटरनेट कर सकेंगे यूपीआई भुगतान, फोनपे ने शुरू की सेवा
अमेठी में स्कूल बस के कंटेनर से टकराने से दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल
मिल पर चीनी कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट, खुदरा भाव में कोई बदलाव नहीं
होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित होने के बीच आईओसी ने एलपीजी उत्पादन 30 प्रतिशत बढ़ाया

Facebook


