‘द टेलीग्राफ’ के पूर्व संपादक के पासपोर्ट का नवीनीकरण हुआ, केरल के मुख्यमंत्री ने इसका स्वागत किया
'द टेलीग्राफ' के पूर्व संपादक के पासपोर्ट का नवीनीकरण हुआ, केरल के मुख्यमंत्री ने इसका स्वागत किया
कोच्चि, चार जुलाई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने शनिवार को कहा कि वरिष्ठ पत्रकार राजगोपाल रामदास को उनका नवीनीकृत पासपोर्ट मिल गया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार से दखल देने की मांग की थी, जिसके कुछ दिनों बाद ही उन्हें पासपोर्ट मिला।
सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में सतीशन ने कहा कि राजगोपाल ने खुद मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचित किया था कि पासपोर्ट जारी कर दिया गया है।
सतीशन ने कहा, ‘जब मुझे पता चला कि मतदाता सूची में नाम न होने की वजह से उनके पासपोर्ट का नवीनीकरण नहीं हो पाया तो मैंने तुरंत पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। उसी दिन पासपोर्ट का नवीनीकरण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।’
उन्होंने कहा, ‘मैं देश के जाने-माने पत्रकारों में से एक, राजगोपाल की खुशी में शामिल हूं।’
राजगोपाल के पासपोर्ट नवीनीकरण आवेदन को कथित तौर पर एक प्रतिकूल पुलिस सत्यापन रिपोर्ट के बाद रोक दिया गया था, जिस पर देश भर के पत्रकारों और राजनीतिक नेताओं ने आलोचना की थी।
‘द टेलीग्राफ’ के पूर्व संपादक राजगोपाल के पासपोर्ट के नवीनीकरण की जोरदार मांग करने वालों में सतीशन और पूर्व मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन भी शामिल थे।
भाषा
शुभम माधव
माधव

Facebook


