पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए
पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए
पटियाला, 16 मई (भाषा) पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।
रखड़ा कई वर्षों तक शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं।
अकाली दल की पिछली सरकारों के दौरान उन्होंने राजस्व और पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का प्रभार संभाला। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत प्रकाश सिंह बादल का करीबी माना जाता था।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से मतभेदों के कारण रखड़ा ने पार्टी से दूरी बना ली और बाद में शिरोमणि अकाली दल (पुनार सुरजीत) में शामिल हो गए।
ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व वाले इस अलगाववादी गुट ने बाद में रखड़ा को “पार्टी विरोधी” गतिविधियों के कारण निष्कासित कर दिया।
रखड़ा दो बार पठानकोट की समाना विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। फिलहाल आम आदमी पार्टी के चेतन सिंह जौड़ामाजरा इस सीट से विधायक हैं।
रखड़ा अमेरिका में रहने वाले व्यवसायी दर्शन सिंह धालीवाल के छोटे भाई हैं। बुधवार को रखड़ा ने बेअदबी रोधी कानून लागू करने के लिए मान की तारीफ की थी।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश

Facebook


