यहां कर्ज से परेशान होकर पत्नी और बच्चों के साथ किसान झूल गया फांसी पर, बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज

यहां कर्ज से परेशान होकर पत्नी और बच्चों के साथ किसान झूल गया फांसी पर, बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज

यहां कर्ज से परेशान होकर पत्नी और बच्चों के साथ किसान झूल गया फांसी पर, बेटी की शादी के लिए लिया था कर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: March 25, 2021 9:20 am IST

हैदराबाद: तेलंगाना के मंचिर्याल जिले में कर्ज के बोझ तले दबे एक परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कासिपेट मंडल में एक मकान में एक व्यक्ति, उनकी पत्नी, बेटी और बेटा का शव बृहस्पतिवार को फंदे से लटके पाया गया।

Read More: 31 मार्च तक कर लें आधार लिंक करने का काम, वरना भरना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना

पुलिस के मुताबिक परिवार के एक रिश्तेदार ने बताया कि व्यक्ति पिछले कई वर्षों से खेती कर रहा था और उसने कृषि भूमि पट्टे पर ली हुई थी, लेकिन हाल ही में उसकी फसल बर्बाद हो गई थी और उसने पिछले साल अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज भी लिया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि व्यक्ति ने कुछ लोगों से कर्ज लिया था और इस तरह वह लाखों रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था।

Read More: महासमुंद का वार्ड नंबर 7 कंटेनमेंट जोन घोषित, कोरोना ब्लास्ट होने के बाद जिला प्रशासन ने लिया फैसला

अधिकारी ने बताया कि परिवार ने संभवत: इसी कारण यह कठोर कदम उठाया। अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर परिवार के मुखिया द्वारा लिखा हुआ एक सुसाइड नोट भी मौके से मिला है, जिसमें कहा गया है कि वह कर्ज चुका पाने की स्थिति में नहीं है और इस वजह से उसने परिवार सहित आत्महत्या करने का निर्णय लिया है। पुलिस ने इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।

Read More: रायपुर के इस इलाके में 2 दिनों में मिले कोरोना के 50 नए मरीज, कंटेनमेंट जोन घोषित

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"