अंबाला में कार नहर में गिरी, पंजाब के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

अंबाला में कार नहर में गिरी, पंजाब के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

अंबाला में कार नहर में गिरी, पंजाब के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Modified Date: December 6, 2022 / 06:58 am IST
Published Date: December 6, 2022 12:38 am IST

अंबाला (हरियाणा), पांच दिसंबर (भाषा) अंबाला जिले में सोमवार शाम एक कार के नहर में गिर जाने से पंजाब के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना अंबाला शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर इस्माइलपुर गांव के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि बाद में शवों को नरवाना शाखा नहर से निकाल लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह (48), उनकी पत्नी कुलबीर कौर (40), पुत्र सुखप्रीत (15) और बेटी जश्नदीप कौर (10) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि कुलदीप सिंह पंजाब के तिवाना गांव (लालरू के पास) से आ रहे थे और वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अंबाला जा रहे थे।

भाषा आशीष सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में