Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला उठा ये देश, 29 की मौत, मची चीख-पुकार
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तानी सेना ने कई इलाकों में हवाई हमले किए। जिसमें 29 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा के घायल होने की खबर।
Pakistan Afghanistan Conflict/Photo Credit: AI
- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई सीमावर्ती इलाकों में हवाई और जमीनी कार्रवाई की, जिसमें कम से कम 29 लोगों की मौत होने की खबर है।
- पाकिस्तान ने दावा किया कि यह कार्रवाई हालिया आतंकी हमलों के जवाब में खुफिया जानकारी के आधार पर की गई
- अफगान अधिकारियों के अनुसार, हमलों में कई रिहायशी घर क्षतिग्रस्त हुए और बड़ी संख्या में आम नागरिक प्रभावित हुए
Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। जिसमें 29 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा के घायल होने की खबर है। हमले में अधिकतर आम नागरिक घायल बताए जा रहें हैं, जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने रविवार देर रात ये हमला किया है। जिसमें कई घर तबाह हो गए।
Pakistan Afghanistan Conflict अफगानिस्तान मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने ये हमले पक्तिका प्रांत के गियान और समकनी जिले में किए। इसके साथ ही कुनार प्रांत में भी पाकिस्तान ने कई जगह हवाई हमले किए। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सेना ने दावा किया कि उसके बलों ने रविवार रात पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर जमीनी कार्रवाई की। इन हमलों में दुश्मनों के 29 लड़ाके मारे गए।
The spokesperson of Paktia Police Command, Munib Zadran, confirmed to TOLOnews that more than 35 people were martyred and over 40 others were injured in strikes by Pakistan's military regime in Samkani District of the province.
According to Zadran, the strikes targeted the home… pic.twitter.com/KaRjoKkfWW
— TOLOnews English (@TOLONewsEnglish) June 28, 2026
पाकिस्तान ने क्यों किया हमला?
पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने रविवार रात बताया कि पाकिस्तनी सेना ने पाकिस्तान-अफगान सीमा पर खुफिया जानकारी पर आधारित जमीनी अभियान चलाया और सीमावर्ती क्षेत्र में हमले किए। मंत्री ने कहा कि यह हमला पाकिस्तान में हाल के दिनों में खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और कराची में पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) के ठिकानों और आम लोगों पर हुए कई आतंकी हमलों के जवाब में की गई है।
अफगानिस्तान ने की पुष्टि
Pakistan Afghanistan Conflict पूर्वी अफगानिस्तान के प्रांत पक्तिया पुलिस कमांड के प्रवक्ता मुनीब जदरान ने टोलोन्यूज को पुष्टि की कि प्रांत के समकानी जिले में पाकिस्तान की सैन्य सरकार के हमलों में 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जदरान के अनुसार, इन हमलों में समकानी जिले के मंडोखेल इलाके में बिस्मिल्लाह जान नाम के एक नागरिक के घर को निशाना बनाया गया। जब लोग पीड़ितों को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे, तो उसके बाद एक और हमला किया गया।
🇵🇰🇦🇫 Pakistan just launched airstrikes across 3 Afghan provinces (Paktia, Paktika, and Kunar) with Kabul reporting civilian deaths from the strikes.
This comes a day after Jamaat-ul-Ahrar, a TTP splinter group, attacked a Pakistani military facility in Karachi killing four… pic.twitter.com/YupGQowdVy
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) June 28, 2026
ये भी पढ़ें
- US Iran Conflict: क्या टल जाएगा महायुद्ध? अमेरिका और ईरान ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला
- Aaj Ka Rashifal 29 June 2026: आज नौकरी, बिजनेस और परिवार में किसे मिलेगा फायदा? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
- Kerala Weather Update: प्रदेश के इन 11 जिलों में कल होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जनता से की ये अपील
- Sex Racket Busted In Durg: छत्तीसगढ़ के इस जिले में हाई प्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेस्टोरेंट के अंदर चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, 3 लड़कियों समेत इतने लोग हुए गिरफ्तार

Facebook


