चार लोगों ने एक व्यक्ति के साथ किया ये काम, अस्पताल पहुंचते ही हो गई मौत

चार लोगों ने एक व्यक्ति के साथ किया ये काम, अस्पताल पहुंचते ही हो गई मौत! Four people killed one person

चार लोगों ने एक व्यक्ति के साथ किया ये काम, अस्पताल पहुंचते ही हो गई मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: August 27, 2022 8:55 pm IST

नयी दिल्ली: Four people killed दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में फुटपाथ पर शराब पीने से मना करने पर एक मजदूर की कथित तौर पर चार लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने उक्त मामले के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह लगभग सात बजकर 26 मिनट पर मैक्स अस्पताल, साकेत से सूचना मिली कि पुष्प विहार सेक्टर-चार निवासी अरविंद साह (44) नामक एक व्यक्ति को उसका भाई अरुण अस्पताल लेकर आया था, जिसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि साह तुगलकाबाद कंटेनर डिपो में मजदूरी करता है।

Read More: rfan Pathan Cobra Movie: इरफान पठान का फिल्म में डेब्यू, ट्रेलर में 6 बार इस लुक में दिखे, इस तारीख को रिलीज हो रही है मूवी 

Four people killed पुलिस ने कहा, हालांकि, उसके भाई को इस बात का संदेह नहीं था कि साह की किसी ने हत्या की होगी, क्योंकि मृतक शराब पीने का आदि था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मैरी जैकर के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि मृतक के साथ बुधवार रात लगभग 11 बजे तीन से चार लोगों ने मारपीट की थी। उन्होंने कहा कि इसलिए हत्या का मामला दर्ज कर इस पहलू से मामले की जांच की गई।

Read More: जिम ट्रेनर खुलेआम करता था ये काम, पुलिस की दबिश में रंगे हाथों पकड़ाया

उपायुक्त ने बताया कि मामले के संबंध में दो आरोपियों शेर सिंह रावत (51) और अंशुल (22) को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अंशुल ने खुलासा किया कि उसी इलाके के रहने वाले दो अन्य दोस्त भी अपराध में शामिल थे। उन्होंने कहा कि साह ने आरोपियों को फुटपाथ पर शराब पीने से यह कहते हुए मना किया था कि इससे लोगों को परेशानी हो सकती है, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद अंशुल ने अपने दो दोस्तों को बुलाया और पीड़ित के साथ मारपीट के बाद वे फरार हो गए।

आईबीसी24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।