पंजाब के बरनाला में चार वर्षीय बच्ची के साथ नाबालिग ने किया बलात्कार
पंजाब के बरनाला में चार वर्षीय बच्ची के साथ नाबालिग ने किया बलात्कार
चंडीगढ़, 29 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के बरनाला जिले में एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर चार साल की एक बच्ची के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि बरनाला के गांव डंगढ़ में पीड़िता के पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय लड़का बुधवार को कथित तौर पर बच्ची को अपने घर ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भादसं की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण(पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
धनौला पुलिस थाने के प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि उसे बाद में किशोर अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने कहा कि बच्ची की चिकित्सकीय जांच बरनाला के सिविल अस्पताल में करायी गई।
भाषा शुभांशि दिलीप
दिलीप

Facebook


