ट्रेन के जरिए ऑक्सीजन की चौथी खेप कर्नाटक पहुंची

ट्रेन के जरिए ऑक्सीजन की चौथी खेप कर्नाटक पहुंची

ट्रेन के जरिए ऑक्सीजन की चौथी खेप कर्नाटक पहुंची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: May 18, 2021 7:17 am IST

बेंगलुरु, 18 मई (भाषा) जमशेदपुर से 120 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन लेकर निकली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को बेंगलुरु पहुंची। रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनीश हेगड़े ने पीटीआई-भाषा को बताया कि रेलगाड़ियों के जरिए ओडिशा और झारखंड से राज्य में अब तक 480 टन ऑक्सीजन आई है।

उन्होंने बताया कि चौथी ट्रेन सोमवार तड़के जमशेदपुर से रवाना हुई थी जो आज सुबह बेंगलुरु पहुंच गई। इस ट्रेन में तरल मेडिकल ऑक्सीजन के छह कंटेनर हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य में 1,200 टन ऑक्सीजन की आवश्यकता है। राज्य में ऑक्सीजन, चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति में नौसेना भी मदद कर रही है।

भाषा मानसी शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में