गरीबों को मुफ्त कानूनी सहायता दें वरिष्ठ वकील: उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन
गरीबों को मुफ्त कानूनी सहायता दें वरिष्ठ वकील: उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को वरिष्ठ वकीलों से अपील की कि वे समाज के सबसे गरीब नागरिकों को नियमित रूप से मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करें, ताकि हर व्यक्ति के लिए न्याय पाना सचमुच आसान हो सके।
वह भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई के भाषणों, व्याख्यानों और न्यायिक विचारों के संग्रह पर आधारित पुस्तक ‘द वॉयस ऑफ जस्टिस: जस्टिस गवई स्पीक्स’ के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने रेखांकित किया कि मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाएं और न्याय प्रणाली काफी हद तक न्यायिक संयम, संस्थागत ईमानदारी, संवैधानिक अनुशासन और जनता के भरोसे पर टिकी होती हैं।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि शासन व्यवस्था को सामाजिक वास्तविकताओं के अनुरूप ढलना चाहिए। इसके साथ ही हर व्यक्ति के सम्मान और समान अवसर को सुनिश्चित करने के लिए हाशिए पर मौजूद (पिछड़े और वंचित) समुदायों के उत्थान की दिशा में सक्रिय रूप से काम किया जाना चाहिए।
भाषा सुमित वैभव
वैभव

Facebook


