गोवा सरकार ने प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल टैक्सी सेवा के लिए बुकिंग ऐप शुरू किया

गोवा सरकार ने प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल टैक्सी सेवा के लिए बुकिंग ऐप शुरू किया

गोवा सरकार ने प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल टैक्सी सेवा के लिए बुकिंग ऐप शुरू किया
Modified Date: July 6, 2026 / 03:15 pm IST
Published Date: July 6, 2026 3:15 pm IST

पणजी, छह जुलाई (भाषा) गोवा में ‘मोटरसाइकिल पायलट’ के नाम से चर्चित प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल टैक्सी सेवा अब डिजिटल हो गई है। राज्य सरकार ने सोमवार को एक मोबाइल ऐप शुरू किया है, जिससे मोटरसाइकिल टैक्सी सेवा के लिए यात्री ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ‘माझे ड्राइवर ऐप’ शुरू किया, जिससे परिवहन का यह पुर्तगाली युगीन तरीका अब प्रौद्योगिकी आधारित मंच पर आ गया है।

यह ऐप यात्रियों को सबसे पास के ‘मोटरसाइकिल पायलट’ को ढूंढ़ने और उनके निर्धारित स्थल (जिसे इस तटीय राज्य में आमतौर पर ‘पायलट स्टैंड’ कहा जाता है) तक पहुंचने से पहले ही बाइक बुक करने की सुविधा देता है।

सावंत ने कहा कि इस पहल से यात्रियों के लिए सेवा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी और ‘मोटरसाइकिल पायलट’ को ग्राहक आधार बढ़ाकर अपनी कमाई बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ‘मोटरसाइकिल पायलट’ अपनी मोटरसाइकिल पर पीछे सवारी को बैठने की सुविधा देते हैं, खासकर उन इलाकों में जहां सार्वजनिक परिवहन के दूसरे विकल्प सीमित हैं। ‘मोटरसाइकिल पायलट’ गोवा के सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की एक खास विशेषता है।

सावंत ने कहा कि राज्य सरकार पायलट को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ई-बाइक उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन पायलट के लिए पेंशन योजना फिर से शुरू करेगी, जिन्होंने इस पेशे में 50 साल पूरे कर लिये हैं।

भाषा संतोष सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में