सरकारी विद्यालय के शिक्षक की संदिग्ध हालत में मौत

सरकारी विद्यालय के शिक्षक की संदिग्ध हालत में मौत

सरकारी विद्यालय के शिक्षक की संदिग्ध हालत में मौत
Modified Date: April 13, 2026 / 05:46 pm IST
Published Date: April 13, 2026 5:46 pm IST

जयपुर, 13 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के पाली जिले में सरकारी विद्यालय के एक शिक्षक किराए के मकान में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने कहा कि आशंका है कि उनकी मौत हृदयाघात से हुई होगी।

पुलिस ने कहा कि यह घटना सदर थानाक्षेत्र के दयालपुरा गांव में हुई।

सहायक उपनिरीक्षक किशनराम बिश्नोई ने बताया कि पड़ोसियों ने सूचना दी कि पास के बंद कमरे से बदबू आ रही है जिसके बाद पुलिस ने मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उसने देखा कि शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा है।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान टोंक जिले के निवाई निवासी मुकेश मीना (40) के रूप में हुई।

मुकेश पिछले तीन वर्षों से दयालपुरा में किराए के मकान में अकेले रह रहे थे और गांव के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक संस्कृत विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।

पुलिस ने बताया कि शव लगभग दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।

परिवार के अनुसार, मुकेश लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। उनके दो बेटे हैं, जो अपनी मां के साथ टोंक में रहते हैं।

पुलिस ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में