Noida Factory Worker Salary: ओवरटाइम के लिए दोगुनी मजदूरी, 10 तारीख से पहले वेतन का भुगतान, कर्मचारियों के बवाल के बाद डीएम ने लिए बड़े फैसले, पूरी जानकारी जानें यहां

Noida Factory Worker Salary: डीएम मेधा रूपम ने श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए नई गाइडलाइंस भी जारी की हैं।

Noida Factory Worker Salary: ओवरटाइम के लिए दोगुनी मजदूरी, 10 तारीख से पहले वेतन का भुगतान, कर्मचारियों के बवाल के बाद डीएम ने लिए बड़े फैसले, पूरी जानकारी जानें यहां

Noida Factory Worker Salary/Image Credit: X Handle

Modified Date: April 13, 2026 / 05:38 pm IST
Published Date: April 13, 2026 5:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डीएम मेधा रूपम औद्योगिक इकाइयों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
  • डीएम मेधा रूपम ने श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए नई गाइडलाइंस भी जारी की हैं।
  • गाइडलाइंस के अनुसार कंपनियों को 10 तारीख से पहले कर्मचारियों को वेतन देना होगा।

Noida Factory Worker Salary: नई दिल्ली: नोएडा में कर्मचारियों के बवाल के बाद डीएम मेधा रूपम औद्योगिक इकाइयों के साथ हुई उच्च-स्तरीय बैठक की और कई अहम फैसले लिए हैं। डीएम मेधा रूपम ने श्रमिकों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए नई गाइडलाइंस भी जारी की हैं। इस गाइडलाइंस के अनुसार कंपनियों को 10 तारीख से पहले कर्मचारियों को वेतन देना होगा। इतना ही नहीं ओवर टाइम करने वाले श्रमिकों को दोगुना पैसा दिया जाएगा। इन फैसलों का पालन अब सभी कारखानों और कंपनियों के लिए अनिवार्य होगा।

समय पर देना होगा वेतन और बोनस

प्रशासन की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि, श्रमिकों के आर्थिक हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। श्रमिकों को ओवरटाइम का भुगतान दोगुनी दर से किया जाएगा। जो भी श्रमिक ओवर टाइम करता है उसको उस दिन के हिसाब से दोगुने पैसे दिए जाएंगे। इसमें किसी भी तरह की कटौती दंडनीय होगी। (Noida Factory Worker Salary) इसके अलावा प्रत्येक महीने की 10 तारीख तक वेतन का एकमुश्त भुगतान अनिवार्य है। साथ ही हर श्रमिक को सैलरी स्लिप भी देना अनिवार्य कर दिया गया है। डीएम मेधा रूपम ने कंपनियों को त्योहार पर श्रमिकों के लिए बोनस देने को भी कहा है। दिवाली के बाद या नियमानुसार बोनस का भुगतान अधिकतम 30 नवंबर तक सीधे बैंक खातों में करना होगा।

सहायता के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम

Noida Factory Worker Salary: वहीं इस बैठक में एक और बड़ा निर्णय लिया गया है। श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने एक डेडीकेटेड कंट्रोल रूम बनाया है। श्रमिक अपनी किसी भी शिकायत या सूचना के लिए इन नंबरों 0120-2978231, 0120-2978232, 0120-2978862, 0120-2978702 पर संपर्क कर सकते हैं। (Noida Factory Worker Salary)  जिलाधिकारी ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने श्रमिकों से शांतिपूर्वक अपने कार्यस्थलों पर लौटने और जिले की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया है।

इन्हे भी पढ़ें:- 


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.