सरकार 29 जून को छोटे क्लीनिक के लिए किफायती क्लाउड-आधारित अस्पताल प्रबंधन प्रणाली शुरू करेगी

सरकार 29 जून को छोटे क्लीनिक के लिए किफायती क्लाउड-आधारित अस्पताल प्रबंधन प्रणाली शुरू करेगी

सरकार 29 जून को छोटे क्लीनिक के लिए किफायती क्लाउड-आधारित अस्पताल प्रबंधन प्रणाली शुरू करेगी
Modified Date: June 27, 2026 / 06:05 pm IST
Published Date: June 27, 2026 6:05 pm IST

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) केंद्र सोमवार को छोटे बाह्य रोगी क्लीनिकों के लिए ‘क्लाउड-आधारित अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली’ (एचएमआईएस) शुरू करेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एक ‘ई-सुश्रुत क्लिनिक’ की शुरुआत करेंगे, जिसका उद्देश्य छोटे क्लीनिकों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों, उपकेंद्रों और निजी बाह्य रोगी सुविधाओं की डिजिटल जरूरतों को पूरा करना है।

यह पहल इस चिंता के बीच की गई है कि मौजूदा अस्पताल प्रबंधन सॉफ्टवेयर अक्सर छोटी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बहुत महंगा और जटिल होता है, जिससे कई लोगों को मानवीय प्रक्रियाओं पर निर्भर रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

अधिकारियों के अनुसार, कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एचएमआईएस का उपयोग करने में रुचि व्यक्त की है।

क्लाउड-आधारित मंच को रोगी पंजीकरण, बिलिंग, प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) रिपोर्टिंग, ‘स्पीच टू टेक्स्ट’ दस्तावेजीकरण और नैदानिक ​​​​निर्णय समर्थन जैसे नियमित क्लिनिक संचालन को स्वचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि उपयोगकर्ताओं से न्यूनतम तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।

ये सॉफ्टवेयर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रमुख सुविधाओं को भी एकीकृत करता है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ‘ई-सुश्रुत क्लिनिक’ पर 800 से अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहले ही शामिल की जा चुकी हैं।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में