पश्चिम एशिया में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए सरकार: राहुल
पश्चिम एशिया में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए सरकार: राहुल
नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ईरान पर अमेरिका एवं इजराइल के हमले के बाद पश्चिम एशिया के हालात पर चिंता जताते हुए शनिवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए।
अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान के कई शहरों में हवाई हमले किए। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पश्चिम एशिया में अमेरिका और इजराइल से जुड़े कई सामरिक स्थलों को निशाना बनाया है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तेजी से बढ़ती शत्रुता बेहद चिंताजनक है। पूरे पश्चिम एशिया में प्रत्येक भारतीय नागरिक की सुरक्षा और संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।’
उन्होंने कहा, ‘मैं भारत सरकार से हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल और सक्रिय कदम उठाने का आग्रह करता हूं।’
भाषा हक पवनेश माधव
माधव

Facebook


