Rewa Crime News: नदी में मिला युवक का शव, पुलिस के सामने आई हैरान करने वाली कहानी, फिर हुआ कुछ ऐसा की उड़ गए लोगों के होश

Rewa Crime News: बिछिया थाना क्षेत्र में बीते सप्ताह बिछिया नदी में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

Rewa Crime News: नदी में मिला युवक का शव, पुलिस के सामने आई हैरान करने वाली कहानी, फिर हुआ कुछ ऐसा की उड़ गए लोगों के होश

Rewa Crime News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 28, 2026 / 07:02 pm IST
Published Date: February 28, 2026 6:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिछिया नदी में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
  • मृतक के दोस्त ने ही युवक को मौत के घाट उतारा था।
  • उधारी के पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

Rewa Crime News: रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में बीते सप्ताह बिछिया नदी में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की पहचान विनीत कुशवाहा के रूप में हुई थी। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उधारी के पैसे मांगने को लेकर की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को (Rewa Crime News) गिरफ्तार कर लिया है। एक का नाम जो उसका दोस्त अनुज वर्मा है जिसने मृतक से पैसा उधर लिया था और लौटा नहीं रहा था। दोनों के बीच इसी बात पर बहस हुई और युवक ने पत्थर पटक कर विनीत को मौत के घाट उतार दिया था। इस पूरे घटना में 2 अन्य भी शामिल थे जिसने से एक की गिरफ्तारी हो गई है दूसरा फरार है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक ने अपने एक परिचित को कुछ समय पहले उधार पैसा दिया था। वह लगातार अपना पैसा वापस मांग रहा था। आरोपी युवक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह रकम लौटाने की स्थिति में नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी और सबूत छिपाने की नीयत से शव को बिछिया नहर में फेंक दिया।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Rewa Crime News: शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। (Rewa Crime News)  तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.