India Live News Updates 21 December 2024 : कुवैत में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात
India Live News Updates 21 December 2024 : कुवैत में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भारतीय समुदाय के लोगों से की मुलाकात

India Live News Updates
India Live News Updates 21 December 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली कुवैत यात्रा है। भारत-कुवैत के बीच डिफेंस और ट्रेड रिलेशंस मजबूत करने पर बात होगी। 22 दिसंबर को कुवैत के आमिर क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से बातचीत होगी। कुवैत में भारतीय समुदाय के लोगों से भी पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। कुवैत शहर (कुवैत): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होटल पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत किया गया। स्वागत में जुटे भारतीय समुदाय से मुलाकात की।
#WATCH कुवैत शहर (कुवैत): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होटल पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत किया गया। स्वागत में जुटे भारतीय समुदाय से मुलाकात की।
(सोर्स: एएनआई/डीडी न्यूज) pic.twitter.com/OHhcUbZvT4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024
#WATCH | दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे।
यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली कुवैत यात्रा है।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/TkdyE4A1jU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024
आज राजस्थान के जैसलमेर में जीएसटी काउंसिल की 55वीं मीटिंग हो रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसकी अध्यक्षता कर रही हैं। इस दौरान जीएसटी के दरों को लेकर कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि बैठक में लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस, लग्जरी आइटम, एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) सहित कई अन्य कैटेगरी के सामानों पर लगने वाली जीएसटी को घटाया जा सकता है या फिर इनमें महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं।
पीएम मोदी कुवैत की 2 दिवसीय यात्रा के लिए रवाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को कुवैत रवाना हो चुके हैं। अपने दौरे से पहले मोदी ने कहा कि हम कुवैत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। भारत और कुवैत न केवल व्यापार और ऊर्जा के क्षेत्रों में मजबूत साझेदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में भी उनका साझा हित है। मुझे विश्वास है कि कुवैत की मेरी यात्रा दोनों देशों के लोगों के बीच मित्रता के विशेष संबंधों को और मजबूत करेगी।
देवास के एक मकान में भीषण आग: मध्यप्रदेश के देवास जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के शनिवार तड़के एक मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत गई। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां को भेजा गया है। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जर्मनी के मैगडेबर्ग में हमला: जर्मनी के मैगडेबर्ग में एक क्रिसमस बाजार में एक संदिग्ध हमले में कम से कम दो लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, क्रिसमस बाजार में एक कार ने लोगों को रौंद दिया। इसकी वजह से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 68 लोग घायल हो गए। इनमें से 15 को गंभीर चोटें आईं, जबकि 37 अन्य मामूली रूप से घायल हुए और 16 को हल्की चोटें आईं।
India Live News Updates
भोपाल में दिलदहाड़े युवती का अपहरण: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अपहरण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर भोपाल से अपहरण का ताजा मामला सामने आया है। जहां बदमाश 22 साल की लड़की को जबरदस्ती ऑटो में बैठाकर ले गए। आरोप है कि सगाई टूटने के बाद पूर्व मंगेतर ने दिया वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लड़की को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
जयपुर अग्निकांड में अब तक 14 की मौत: राजधानी जयपुर में आज बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। जहां अजमेर रोड पर एक एलपीजी गैस से भरा टैंकर अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद उसमें जबर्दस्त आग लग गई। वहीं इस आग की चपेट में उसके आसपास खड़े और चल रहे 40 वाहन आ गए। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। वहीं अब इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर हिन्दू धर्मस्थल होने के दावों की आलोचना करते हुए इसे कुछ लोगों द्वारा खुद को हिंदूवादी नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश करार दिया है | इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है –
क्या विवादित मुस्लिम धर्म स्थलों का सर्वे होना चाहिए?
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
बुधनी : कल बुधनी में होगा नाथ संप्रदाय का संत समागम
बुधनी
कल बुधनी में होगा नाथ संप्रदाय का संत समागम
बुधनी के ग्राम जर्रापुर में होगा कार्यऋम
सीएम मोहन यादव होगें कार्यक्रम में शामिल
प्रदेश के साधु संत होंगे कार्यक्रम में शामिल
मैं कुवैत के लोगों और यहां की सरकार का बहुत आभारी हूं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कुवैत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत, दुनिया के उन पहले देशों में से एक है, जिसने कुवैत की स्वतंत्रता के बाद उसे मान्यता दी थी। इसलिए जिस देश से, जिस समाज से इतनी सारी यादें जुड़ी हैं… वहां आना मेरे लिए बहुत यादगार है। मैं कुवैत के लोगों और यहां की सरकार का बहुत आभारी हूं।”
#WATCH कुवैत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत, दुनिया के उन पहले देशों में से एक है, जिसने कुवैत की स्वतंत्रता के बाद उसे मान्यता दी थी। इसलिए जिस देश से, जिस समाज से इतनी सारी यादें जुड़ी हैं… वहां आना मेरे लिए बहुत यादगार है। मैं कुवैत के लोगों और यहां की सरकार का… pic.twitter.com/n1DkqMkgGv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024
भिलाई : देर रात पेट्रोल पंप में एयर गन और चाकू की नोक पर लूट
भिलाई
देर रात पेट्रोल पंप में एयर गन और चाकू की नोक पर लूट
कैश काउंटर में रखे 28 हजार रु और मोबाइल लेकर भागे
पेट्रोल भरवाने पंप पहुंचे बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई घटना
मेडेसरा स्थित बोथरा पेट्रोल पंप की घटना
भारत और कुवैत का रिश्ता सभ्यताओं का है, सागर का है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कुवैत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत और कुवैत का रिश्ता… सभ्यताओं का है… सागर का है… व्यापार-कारोबार का है। भारत और कुवैत, अरब सागर के दो किनारों पर बसे हैं। हमें सिर्फ डिप्लोमेसी ने ही नहीं, बल्कि दिलों ने आपस में जोड़ा है। हमारा वर्तमान ही नहीं, बल्कि हमारा अतीत भी हमें जोड़ता है।”
#WATCH कुवैत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत और कुवैत का रिश्ता… सभ्यताओं का है… सागर का है… व्यापार-कारोबार का है। भारत और कुवैत, अरब सागर के दो किनारों पर बसे हैं। हमें सिर्फ डिप्लोमेसी ने ही नहीं, बल्कि दिलों ने आपस में जोड़ा है। हमारा वर्तमान ही नहीं, बल्कि… pic.twitter.com/Jkthj6Akae
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024
बिलासपुर : कांग्रेस नेता ने बेटे के साथ मिलकर पड़ोसी को पीटा
बिलासपुर
कांग्रेस नेता ने बेटे के साथ मिलकर पड़ोसी को पीटा
दोनों पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट
जमीन कब्जे का दोनों के बीच है विवाद
घटना का CCTV फूटेज आया सामने
दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज
तारबहार थाना क्षेत्र का मामला
पखांजूर : सर्चिंग के दौरान पुलिस ने 2 नक्सली को किया गिरफ्तार
पखांजूर
सर्चिंग के दौरान पुलिस ने 2 नक्सली को किया गिरफ्तार
नक्सल वारदात में शामिल थे नक्सली
छोटेबेठिया थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी
राजनांदगांव आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी मामला, 6 आरक्षक और 2 आपरेटर गिरफ्तार
राजनांदगांव
आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी मामला
मामले में 6 आरक्षक और 2 आपरेटर गिरफ्तार
आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
बिलासपुर : धान के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर
धान के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई
धान बिचौलियों और दलालों पर हुई कार्रवाई
14 लाख रु कीमत का 1112 बोरी धान जब्त
चकरभाठा, सीपत और कोटा क्षेत्र में की कार्रवाई
राजस्व व खाद्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई
CM विष्णुदेव साय कल दोपहर 2 बजे जाएंगे दिल्ली
CM विष्णुदेव साय कल दोपहर 2 बजे जाएंगे दिल्ली
CM विष्णुदेव साय 23 दिसंबर को इन्वेस्टर मीट में होंगे शामिल
CM विष्णु देव साय निवेशकों से करेंगे बातचीत
देश के कई उद्योगपति और निवेशक शामिल होंगे
इन्वेस्टर मीट में राज्य के विकास पर होगी चर्चा
CM छग की नई औद्योगिक नीति के बारे में जानकारी देंगे
धमतरी – गंगरेल बांध में डूबने से युवक की मौत
धमतरी –
गंगरेल बांध में डूबने से युवक की मौत
नहाने के दौरान हुआ हादसा
दोस्त के घूमने आया था युवक
डोंगरगढ़ का रहने वाला है युवक
गोताखोर की टीम ने शव को बाहर निकाला
रुद्री थाना पुलिस का मामला
डिंडोरी : पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 12 ग्रामीण घायल
डिंडोरी
पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा
हादसे में करीब 12 ग्रामीण घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
वाहन में करीब 120 लोग थे सवार
पुलिस मामले की जांच में जुटी
विक्रमपुर चौकी के केवलारी गांव का मामला
पत्थलगांव : तेज रफ्तार ऑटो ने 4 स्कूली छात्राओं को रौंदा, 3 छात्रा गंभीर रूप से घायल
पत्थलगांव
तेज रफ्तार ऑटो ने 4 स्कूली छात्राओं को रौंदा
हादसे में 3 छात्रा गंभीर रूप से घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
स्कूल से पैदल घर जा रही थी छात्रा
नशे धुत था ऑटो चालक
पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा और उसकी पत्नी का डांस करते वीडियो वायरल
भोपाल
पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा और उसकी पत्नी का डांस करते वीडियो वायरल..
दोस्तो के साथ जमकर नाच रहे सभी..
कुछ दिन पुराने वीडियो में सौरभ और पत्नी दिव्या आ रहे नजर
बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर के घर चलाई गोली
ग्वालियर
बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर के घर चलाई गोली
पुरानी रंजिश को लेकर चलाई गोली
देर रात वारदात को दिया अंजाम
CCTV कैमरे में कैद हुए बदमाश
पुलिस ने 4 बदमाशों के खिलाफ किया मामला दर्ज
हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी की घटना
4 पटवारियों पर हुई कार्रवाई
पत्थलगांव: 4 पटवारियों पर हुई कार्रवाई
बगीचा SDM की बैठक में चारों नहीं थे मौजूद
1 दिन का वेतन काटने का भी दिए निर्देश
बगीचा SDM ऋतुराज बिसेन ने की कार्रवाई
पहली बार देश भर से पहुंचे किन्नर समाज ने निकाली शोभायात्रा
खरगोन
पहली बार देश भर से पहुंचे किन्नर समाज ने निकाली शोभायात्रा
नगरवासियों ने शोभा यात्रा में शामिल किन्नरों का किया स्वागत
किन्नर समाज ने हनुमान मंदिर ने भेंट की 11 किलोग्राम वजनी घंटा
मोना बुआ को नियुक्त किया किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर
जिस राष्ट्र के नागरिक कर्तव्यपथ पर चलते हो वहीं नागरिक सुख और शांति से रह सकता है: गृह मंत्री अमित शाह
अगरतला (त्रिपुरा): उत्तर पूर्व बैंकर्स कॉन्क्लेव 2.0 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “….वहीं राज्य और राष्ट्र सुख और शांति से जी सकते हैं जिनके नागरिक धर्म से युक्त हो। धर्म का मतलब यहां पर है कर्तव्य से है। जिस राष्ट्र के नागरिक कर्तव्यपथ पर चलते हो वहीं नागरिक सुख और शांति से रह सकता है…वहीं नागरिक कतर्व्यपथ पर चल सकते हैं जो सुख और अर्थ से मतलब धन से संपन्न उन पर आर्थिक कोई अपत्ति न हो..”
#WATCH अगरतला (त्रिपुरा): उत्तर पूर्व बैंकर्स कॉन्क्लेव 2.0 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “….वही राज्य और राष्ट्र सुख और शांति से जी सकते हैं जिनके नागरिक धर्म से युक्त हो। धर्म का मतलब यहां पर है कर्तव्य से है। जिस राष्ट्र के नागरिक कर्तव्यपथ पर चलते हो वही नागरिक… pic.twitter.com/wDTbobe1WM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024
संभावना है कि आज शाम तक मार्ग फिर से खुल जाएगा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी
देहरादून, उत्तराखंड: तवाघाट-धारचूला में हुई भूस्खलन की घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी ने कहा, “धारचूला के पास भूस्खलन हुआ है। वहां ये छोटे वाहन इत्यादि पहले से ही हटा दिए गए थे। जान माल की कोई क्षति नहीं है। मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मलबा हटाने का काम जारी है। संभावना है कि आज शाम तक मार्ग फिर से खुल जाएगा।”
#WATCH देहरादून, उत्तराखंड: तवाघाट-धारचूला में हुई भूस्खलन की घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी ने कहा, “धारचूला के पास भूस्खलन हुआ है। वहां ये छोटे वाहन इत्यादि पहले से ही हटा दिए गए थे। जान माल की कोई क्षति नहीं है। मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मलबा हटाने का काम… pic.twitter.com/b0sc4G3Ulj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024
छत्तीसगढ़ को जल्द मिल सकता है नया डीजीपी
रायपुर
छत्तीसगढ़ को जल्द मिल सकता है नया डीजीपी
अरुण देव गौतम का नाम सबसे ऊपर डीजीपी
दो और वरिष्ठ अफसरों को भी मिल सकती है नई जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी बाइक
डिंडौरी
अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी बाइक
हादसे में 2 युवक की इलाज के दौरान मौत
मामले की जांच में जुटी पुलिस
करंजिया थाना क्षेत्र के नदिया टोला का मामला
PG कॉलेज के प्राचार्य राज कुमार के खिलाफ हुई FIR
मंदसौर
PG कॉलेज के प्राचार्य राज कुमार के खिलाफ हुई FIR
ABVP के छात्राओं के प्रदर्शन के बाद हुई FIR
ABVP के छात्राओं का आरोप
धार्मिक ग्रंथों को न पढ़ने की दे रहे थे सलाह
छात्राओं के पहनावे को लेकर प्राचार्य ने अभद्र टिप्पणी की
ABVP के छात्राओं प्राचार्य का जलाया पुतला
पीजी कॉलेज महु का मामला
ऑनलाइन गेम पब्जी के चक्कर में युवक ने लगाई फांसी
बलरामपुर: ऑनलाइन गेम ने ली युवक की जान
ऑनलाइन गेम पब्जी के चक्कर मे युवक ने लगाई फांसी
गेम का टास्क पूरा नहीं करने के चक्कर में की खुदकुशी
युवक दीपक कुमार जमड़ी गांव का रहने वाला था
शंकरगढ़ थाना का मामला
फर्जी पहचान दिखाकर शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
छतरपुर
फर्जी पहचान दिखाकर शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
पति को दूध में जहर देकर कैश और गहने लेकर हुई थी फरार
पुलिस ने युवती को उप्र के राठ से किया गिरफ्तार
नौगांव थाना क्षेत्र का मामला
अनियंत्रित होकर मेटाडोर पलटी
दरभा
अनियंत्रित होकर मेटाडोर पलटी
हादसे में 4 ग्रामीणों की मौत
मृतकों में तीन महिला शामिल
12 से अधिक ग्रामीण हैं घायल
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
चांदामेटा गांव के पास हुआ हादसा
फर्जी पहचान दिखाकर शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
छतरपुर
फर्जी पहचान दिखाकर शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
पति को दूध में जहर देकर कैश और गहने लेकर हुई थी फरार
पुलिस ने युवती को उप्र के राठ से किया गिरफ्तार
नौगांव थाना क्षेत्र का मामला
आरक्षक का आत्महत्या करने का मामला
राजनांदगांव
आरक्षक का आत्महत्या करने का मामला
आत्महत्या करने वाले कांस्टेबल ने हथेली पर लिखा
भर्ती ड्यूटी में कर्मचारी को फंसाया जा रहा है
अधिकारी को बचाया जा रहा है, सभी इन्वाल है
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर व सीएम नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को दी अंतिम श्रद्धांजलि
हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने तेजाखेड़ा फार्महाउस पर हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को अंतिम श्रद्धांजलि दी ।
#WATCH हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने तेजाखेड़ा फार्महाउस पर हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी ओम प्रकाश चौटाला को अंतिम श्रद्धांजलि दी । pic.twitter.com/1BNj1pv0aB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024
दिल्ली को अब AAP के बहाने नहीं बदलाव चाहिए भाजपा की सरकार चाहिए: सांसद बांसुरी स्वराज
दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “भाजपा एक बहुत ही लोकतांत्रिक पार्टी है, हम चाहते हैं कि हमारा जो संकल्प पत्र है वो दिल्ली की जनता के आकांक्षाओं को परिलक्षित करें… व्यापारी वर्ग भी AAP के टूटे हुए वादों के दंश को सह-सह कर थक गए हैं। यहां सड़कों की हालत जर्जर हो गई है… दिल्ली को अब AAP के बहाने नहीं बदलाव चाहिए भाजपा की सरकार चाहिए।”
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “भाजपा एक बहुत ही लोकतांत्रिक पार्टी है, हम चाहते हैं कि हमारा जो संकल्प पत्र है वो दिल्ली की जनता के आकांक्षाओं को परिलक्षित करें… व्यापारी वर्ग भी AAP के टूटे हुए वादों के दंश को सह-सह कर थक गए हैं। यहां सड़कों की हालत जर्जर… pic.twitter.com/snPGDZTFTd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024
पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के छापे का मामला
ग्वालियर
पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के छापे का मामला,
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा मैं नहीं जानता उसे,
जांच करो ना उसकी,
किसी विभाग में लाखों कर्मचारी होते हैं,
किसने क्या किया, यह जांच का विषय है,
मेरा इससे क्या लेने देना है- गोविंद राजपूत
सूत्र सौरभ शर्मा को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बताया जाता है करीबी
कूटरचना कर शिक्षक ने खुद को व्याख्याता पद पर किया पदोन्नत
चिरमिरी
कूटरचना कर शिक्षक ने खुद को व्याख्याता पद पर किया पदोन्नत
शिक्षक राजीव लोचन शुक्ला ने उपस्तिथि पंजी में पद्दोन्नत किया दर्ज
शिक्षक को स्कूल समिति ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
निलंबित शिक्षक पर लगाये कई गंभीर आरोप
निलंबित के बाद स्कूल के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे
लाहिड़ी बहुउद्देश्यीय स्कूल का मामला
अरनपुर से 3 नक्सली गिरफ्तार
दंतेवाड़ा- अरनपुर से 3 नक्सली गिरफ्तार
एक नक्सली पर 1 लाख का इनाम
जवानों पर किया था आईईडी ब्लास्ट
गिरफ्तार नक्सलियों से वायर डेटोनेटर समेत अन्य सामान बरामद
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने SoSEs के छात्रों द्वारा आयोजित लहर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने SoSEs के छात्रों द्वारा आयोजित लहर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने SoSEs के छात्रों द्वारा आयोजित लहर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/hbY7NNeXnY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024
बेमेतरा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय
बेमेतरा
सीएम विष्णु देव साय पहुंचे
गुरु घासीदास लोककला महोत्सव में हुए शामिल
विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, दयालदास बघेल मौजूद
मंत्री टंकराम वर्मा मौजूद भी साथ में मैजूद
जैतखाम की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना
IBC24 की खबर का असर
सूरजपुर
IBC24 की खबर का असर
लेखपाल का नशे में ड्यूटी करने और मितानीन से मारपीट करने का मामला
स्वास्थ्य विभाग ने किया 3 सदस्यीय जांच टीम की गठित
5 दिन के अंदर जांच टीम को देना होगा जांच रिर्पोट
लेखपाल को कल जारी किया था कारण बताओ नोटिस जारी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया जारी किया आदेश
कुवैत पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कुवैत पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत
43 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला कुवैत दौरा
भारत-कुवैत के बीच डिफेंस और ट्रेड रिलेशंस मजबूत करने पर होगी बात
22 दिसंबर को कुवैत के आमिर क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से होगी बातचीत
कुवैत में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे मोदी
निजी स्कूल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म
रायपुर
निजी स्कूल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म
9 वीं की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म
स्कूल के ही नाबालिग छात्र ने किया दुष्कर्म
छत पर ले जाकर करता था दुष्कर्म
पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमलीडीह इलाके के निजी स्कूल का मामला
राजेंद्र नगर थाना में दर्ज हुई FIR
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान
परिवहन विभाग के कांस्टेबल सौरभ शर्मा को पुलिस सुरक्षा दे
सौरभ शर्मा को दुबई भगाया गया है,उसकी जान को खतरा है
सरकार उसको सुरक्षा दे,उसकी हत्या करवाई जा सकती है
दो पूर्व परिवहन मंत्रियों के बीच माल के बंटवारे का झगड़ा है
भूपेंद्र सिंह ऑयर गोविंद सिंह राजपूत की भी जांच होनी चाहिए
रायपुर के अमलीडीह इलाके के सेंट जोसेफ स्कूल में 9 वीं की नाबालिग छात्रा के साथ रेप
रायपुर के अमलीडीह इलाके के सेंट जोसेफ स्कूल में 9 वीं की नाबालिग छात्रा के साथ रेप
स्कूल का ही नाबालिग बालक छत पर ले जाकर करता था रेप
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला किया दर्ज
राजेंद्र नगर थाना में दर्ज हुई FIR
गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सपाईयों ने किया प्रदर्शन
बिजनौर:-
गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सपाईयों ने किया प्रदर्शन
डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन
सपाईयों ने अमित शाह से माफी मांगने व इस्तीफे की करी मांग
दर्जनों की तादाद में सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए पहुंचे कलेक्ट्रेट
राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा
राहुल गांधी की गुंडागर्दी के लिए जान दे देंगे कांग्रेस नेता: PWD मंत्री राकेश सिंह
जबलपुर- MP के PWD मंत्री राकेश सिंह का बयान
कांग्रेस बताए किस बात के लिए उसके नेता जान दे देंगे
राहुल गांधी की गुंडागर्दी के लिए जान दे देंगे कांग्रेस नेता
सदन में खुलेआम गुंडागर्दी करने पर दर्ज हुई है राहुल पर FIR
क्या राहुल गांधी हैं संविधान से ऊपर
जेब में संविधान रखकर घूमने का ये मतलब नहीं कि वो संविधान के हों मालिक
नहीं चलने दी जाएगी राहुल गांधी की गुंडागर्दी।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का X पोस्ट
भोपाल- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का X पोस्ट
RTO के पूर्व आरक्षक से घर से मिला भ्रष्टाचार का जखीरा किसका ?
कौन है वो BJP का नेता जिसका पूर्व आरक्षक से है सम्बंध ?
घटना ने उड़ा दी BJP की शुचिता के दावों की धज्जियां
छापे से उठ रहीं हैं सरकार की ईमानदारी पर उंगलियां : नेता प्रतिपक्ष
राज्य में हुए शराब घोटाले की जांच अब सीबीआई भी करेगी
राज्य में हुए शराब घोटाले की जांच अब सीबीआई भी करेगी
ED, EOW समेत CBI भी नए सिरे से करेगी जांच
राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना
प्रतापगढ़-मां सहित तीन मासूम बच्चों के मौत का मामला
ब्रेकिंग–प्रतापगढ़–
मां सहित तीन मासूम बच्चों के मौत का मामला
एसपी अनिल कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे।
सुसाइड और मर्डर को लेकर की जांच पड़ताल।
नशेड़ी पति की मारपीट से परेशान रहती थी विवाहिता।
मौत के बाद पति घर छोड़कर फरार है।
घर के कमरे में मां का अपने तीन जुड़वा बच्चों के साथ फंसे पर लटका मिला है शव।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पोस्टमार्टम के बाद सुसाइड और हत्या की सुलझेगी गुत्थी।
मां दुर्गेश्वरी का डेढ़ वर्षीय बेटी लक्ष्मी,उजला और बेटा रौनक का एक साथ फंदे पर झूलता मिला है शव।
4 मौत से गांव में फैली है सनसनी।
देहात कोतवाली के भदोही गांव का मामला।
मेयर कानपुर ने शुरू की मंदिरों को कब्जा मुक्त करवाने की कवायद
कानपुर-
मेयर कानपुर ने शुरू की मंदिरों को कब्जा मुक्त करवाने की कवायद
मेयर प्रमिला पांडेय ने बेकनगंज क्षेत्र में कई मंदिरों का किया निरीक्षण
बेहद खराब हालत में मिले मंदिर, कई मंदिरों को बना दिया गया है कूड़ा घर
कुछ मंदिरों में नहीं मिला अंदर जाने का रास्ता
मेयर ने स्थानीय लोगों को अतिक्रमण हटाने की थी चेतावनी
अतिक्रमण नहीं हटने पर चलाया जाएगा बुलडोजर
प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि सुनिश्चित करें मंदिरों के बाहर न हो कब्जा
मेयर के मुताबिक शहर में 125 मंदिरों पर है अतिक्रमण व कब्जा
भोपाल-लावारिस कार में 52 किलो गोल्ड और 10 करोड़ कैश मिलने का मामलें में बड़ा खुलासा
भोपाल-
लावारिस कार में 52 किलो गोल्ड और 10 करोड़ कैश मिलने का मामलें में बड़ा खुलासा
परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ही यह 10 करोड़ नकद और 52 किलो गोल्ड होने के सबूत आये सामने…
मेंडोरा में कार में मिले 52 किलो गोल्ड और 10 करोड़ नकदी और सौरभ के घर में मिली 200 किलो चांदी की सिल्लियों के लिए एक ही तरह के बैग का किया गया इस्तेमाल…
सौरभ के घर में जमीन के अंदर बैग में मिली चांदी की सिल्लियां और मेंडोरा के जंगल में बरामद सोना और कैश दोनो हूबहू एक ही बैग में भरे थे…..
मॉस्को- रूस के कजान शहर में 9/11 जैसा अटैक
मॉस्को-
रूस के कजान शहर में 9/11 जैसा अटैक
3 हाई राइज बिल्डिंग से टकराया UAV
3 हाई राइज बिल्डिंग से टकराया ड्रोन
भारी नुकसान की जानकारी आ रही सामने
BRICS समिट की मेजबानी कर चर्चा में आया था शहर
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर किए जा रहे शेयर
बीजेपी मंडल अध्यक्ष के चुनाव से नाराज सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे बीजेपी प्रदेश कार्यालय
भोपाल…
बीजेपी मंडल अध्यक्ष के चुनाव से नाराज सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे बीजेपी प्रदेश कार्यालय…
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा नाराज कार्यकर्ताओं से कर रहे मुलाकात…
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कार्यकर्ताओं से कर रहे मुलाकात…
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने चुनाव प्रभारियों की बुलाई बैठक…
जिन जिलों से ज्यादा शिकायतें मिली उन जिलों के चुनाव प्रभारियों के साथ बीजेपी बैठक…
जबलपुर – रंजिश और वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
जबलपुर –
रंजिश और वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे और हथियार
बुजुर्ग और महिलाओं समेत दोनों पक्षों के 8 लोग घायल
3 की हालत गंभीर, जबलपुर किया गया रेफर
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पाटन थाना क्षेत्र के बूढ़ी कोनी गांव का मामला
सीधी- नायब तहसीलदार वाल्मीकि साकेत रिश्वत लेते गिरफ्तार
सीधी-
नायब तहसीलदार वाल्मीकि साकेत रिश्वत लेते गिरफ्तार
किसान से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा
जमीन नामांतरण के नाम पर 50 हजार की मांगी थी रिश्वत
मझौली ब्लाक के तहसील में की कार्रवाई
लोकायुक्त रीवा ने की कार्रवाई
धार- नव नियुक्त BJP मंडल अध्यक्ष का वीडियो वायरल
धार-
नव नियुक्त BJP मंडल अध्यक्ष का वीडियो वायरल
हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे ओंकार जाट
सरदारपुर मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष है ओंकार
बोधली गांव में स्वागत समारोह के दौरान किया हर्ष फायर
जांजगीर- यात्री बस और कैप्सूल वाहन में टक्कर
जांजगीर-
यात्री बस और कैप्सूल वाहन में टक्कर
बस में सवार थे 20 लोग, 13 को आई चोट
घायल यात्री नवागढ़ अस्पताल में भर्ती
राछा मोड़ पर हुआ हादसा
भोपाल में मेंडोरी के जंगल से कार में 52 किलो सोना और लगभग 11 करोड़ कैश पकड़े जाने का मामला
ग्वालियर
भोपाल में मेंडोरी के जंगल से कार में 52 किलो सोना और लगभग 11 करोड़ कैश पकड़े जाने का मामला,
जिस कार क्रमांक MP07BA0050 में मिला था सोना और कैश,
वह कार है ग्वालियर के चेतन सिंह गौर की,
चेतन के घर का पता है ग्वालियर में लक्कड़खाना
6 साल से चेतन रह रहा है भोपाल में,
चेतन आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा का दोस्त,
सौरभ के सभी काम संभालता था चेतन सिंह,
छापे की भनक लगते ही फरार हुआ सौरभ,
परिवार के साथ दुबई में होने की आशंका,
19 दिसंबर को भोपाल में आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर और ऑफिस में हुई थी लोकायुक्त को रेड,
रेड में लगभग पौने तीन करोड़ से ज्यादा की मिली थी नगदी,
तभी से प्रदेश में हैं जांच एजेंसियां सक्रिय,
जांच एजेंसियां अब भोपाल में मेंडोरी के जंगल में मिले सोने और कैश के सौरभ शर्मा से कनेक्शन की कर रहीं हैं जांच।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर FIR पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर FIR दर्ज
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा
राहुल गांधी पर आंच भी आया तो जान दे देंगे
राहुल गांधी की आवाज को दबाया जा रहा है
जबलपुर- डिंडौरी कलेक्टर के खिलाफ HC का जमानती वॉरेंट
जबलपुर- डिंडौरी कलेक्टर के खिलाफ HC का जमानती वॉरेंट
21 जनवरी को HC में पेश होने के आदेश
पूर्व आदेश का पालन ना होने पर HC ने दिखाई सख़्ती
HC ने शासकीय मार्ग से अतिक्रमण हटाने का दिया था आदेश।
राजनांदगांव- आरक्षक ने पेड़ पर लगाई फांसी
राजनांदगांव-
आरक्षक ने पेड़ पर लगाई फांसी
खैरागढ़ जालबांधा में पदस्थ था
14 संदेही आरक्षकों की हो रही है जांच
संदेही आरक्षकों में था शामिल
आरक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में हो रही है जांच
एएसआई की एक टीम ने संभल में कल्कि विष्णु मंदिर का सर्वेक्षण किया
उत्तर प्रदेश | भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की एक टीम ने संभल में कल्कि विष्णु मंदिर का सर्वेक्षण किया
#WATCH | Uttar Pradesh | A team from the State Archeological Survey of India (ASI) carry out a survey at Kalki Vishnu temple, in Sambhal pic.twitter.com/T7BAXXjpaO
— ANI (@ANI) December 21, 2024
बाबा साहब को 40 साल भारत रत्न नहीं मिला, कांग्रेस के लोग खुद प्रधानमंत्री होकर भारत रत्न ले लेते थे-सांसद संजय कुमार झा
पटना: JDU सांसद संजय कुमार झा ने राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण पर कहा, “…जब वे(अमित शाह) बोल रहे थे तो हम भी वहां सदन में थे। वे बता रहे थे कि कांग्रेस ने परत दर परत बाबा साहब के साथ कैसा व्यवहार किया। बाबा साहब को 40 साल भारत रत्न नहीं मिला। कांग्रेस के लोग खुद प्रधानमंत्री होकर भारत रत्न ले लेते थे। जब जनता दल की सरकार आई तब जाकर उन्हें भारत रत्न मिला।” बिहार विधानसभा चुनाव में NDA के मुख्यमंत्री चेहरे पर उन्होंने कहा, “कोई चर्चा नहीं है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव होगा।”
#WATCH पटना: JDU सांसद संजय कुमार झा ने राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण पर कहा, “…जब वे(अमित शाह) बोल रहे थे तो हम भी वहां सदन में थे। वे बता रहे थे कि कांग्रेस ने परत दर परत बाबा साहब के साथ कैसा व्यवहार किया। बाबा साहब को 40 साल भारत रत्न नहीं मिला। कांग्रेस के लोग… pic.twitter.com/mDhGC8HWdo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2024
जबलपुर- चरनोई की ज़मीन पर अवैध कब्जों पर HC सख़्त
जबलपुर- चरनोई की ज़मीन पर अवैध कब्जों पर HC सख़्त
HC ने नरसिंहपुर कलेक्टर को दिए आदेश
कलेक्टर 2 हफ़्तों में करें कार्यवाई : HC
नरसिंहपुर की श्रीधाम तहसील में शासकीय भूमि पर हैं अतिक्रमण के आरोप।
युवक की सुसाइड का मामला
जबलपुर- युवक की सुसाइड का मामला
सुसाइड से पहले युवक का वीडियो आया सामने
मौसेरे भाइयों पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
भाइयों पर जमीन हड़पने और मारपीट का आरोप
16 दिसंबर को कीटनाशक पीने के बाद हुई थी मौत
पुलिस ने दोनों मौसेरे भाइयों को किया गिरफ्तार
सिहोरा थाना क्षेत्र के धनगवां गांव का मामला
पन्ना टाइगर रिजर्व में दिखा टाइगर
पन्ना-
पन्ना टाइगर रिजर्व में दिखा टाइगर
2 टाइगर एक साथ नजर आए
पर्यटकों ने कैमरे में किया कैद
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैनपाट में जंगली साही का शिकार करते ग्रामीण पकड़ा
अंबिकापुर-
मैनपाट में जंगली साही का शिकार करते ग्रामीण पकड़ा
वन विभाग की टीम ने ग्रामीण को पकड़ा
साही को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
मैनपाट के ग्राम परपटिया हर्राढोढी की घटना
ट्रक और बस की टक्कर
विदिशा-
ट्रक और बस की टक्कर
कोहरे के करण हुआ सड़क हादसा
हादसे में लगभग 20-22 लोग घायल
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
सांची-सलामतपुर के बीच हुआ हादसा
कोचिंग के बाहर जमकर मारपीट
ग्वालियर
कोचिंग के बाहर जमकर मारपीट,
छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट,
बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने की,
पुलिस के पास पहुंचा वीडियो,
पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की तलाश में जुटी,
भितरवार थाना क्षेत्र का मामला।
विवाद के बाद घर में लगाई आग
दमोह-
विवाद के बाद घर में लगाई आग
पहली पत्नी की हो चुकी है मौत
दूसरी पत्नी घर छोड़कर भागी
तीसरी पत्नी लाने पर हुआ था विवाद
विवाद के बाद घर में लगाई आग
दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू
जबेरा थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया का मामला
मौसम में बदलाव से रात का तापमान बढ़ा
भोपाल.
मौसम में बदलाव से रात का तापमान बढ़ा
कड़ाके की ठंड से राहत
28 दिसंबर से वर्षा और घना कोहरा छाने की संभावना
MP में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड, अगले 3 दिनों में बारिश की संभावना
27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 दिसंबर से बादल और रुक-रुक कर होगी वर्षा…
रायपुर के आउटर की कालोनियों में पुलिस की दबिश
रायपुर के आउटर की कालोनियों में पुलिस की दबिश
सुबह से मुजगहन थाना इलाके में स्थित बोरियाकला की कई आउटर की कालोनियों में चल रही है जांच
आधार कार्ड, किरायानामा समेत घर में चल रही है तलाशी अभियान
बड़ी संख्या में मिले संदिग्ध लोग
सभी को भेजा गया थाने
.ASP,CSP और TI समेत करीब 150 पुलिस अधिकारी जवान तलाशी अभियान में है शामिल
राजधानी समेत प्रदेश में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर नहीं थम रहे है ठगी के मामले
राजधानी समेत प्रदेश में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर नहीं थम रहे है ठगी के मामले
रायपुर में आदिवासी छात्रावास के अधीक्षक तेजस्वी वर्मा के साथ 24 लाख रूपयो की ठगी
लिंक पर क्लिक करवाकर ऐप करवाया डाउनलोड और कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिखाकर 03 नवम्बर से 27 नवंबर तक अलग अलग बैंक खातों में डलवाए 24 लाख रुपए
टिकरापारा थाना में अज्ञात ठगों के खिलाफ FIR दर्ज….
राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद
राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद
भाटागांव स्थित राधा स्वामी नगर में सुने मकान में चोरों का धावा
20 हजार नगदी सहित लाखों रुपए के सोना चांदी के जेवर चोरी
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का मामला…
तोरवा थाना TI राहुल तिवारी हटाए गए
बिलासपुर-
तोरवा थाना TI राहुल तिवारी हटाए गए
TI राहुल तिवारी को पुलिस लाइन भेजा गया
TI अभय सिंह को बनाया तोरवा थाना प्रभारी
बुलेट की लाइव चोरी
ग्वालियर
बुलेट की लाइव चोरी,
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई,
सिर्फ 3 मिनट में बुलेट का लॉक तोड़कर चोरी कर ले गए,
ग्वालियर थाना क्षेत्र के सोडा कुआं की घटना।
मालगाड़ी की चपेट में आया बाइक सवार
सूरजपुर-
मालगाड़ी की चपेट में आया बाइक सवार
एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर
घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी
रेलवे क्रॉसिंग के पास फाटक नहीं होने की वजह से हुई घटना
करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके की घटना
कार और बाइक में हुई टक्कर
बिलासपुर-
कार और बाइक में हुई टक्कर
बाइक सवार 3 लोग गंभीर घायल
रतनपुर के शनिचरी चौक में हुई घटना
मौके से फरार हुआ कार ड्राइवर
पुलिस ने कार जब्त किए
सुने मकान में चोरों ने बोला धावा
रायपुर-
सुने मकान में चोरों ने बोला धावा
भाटागांव के राधा स्वामी नगर में चोरी
20 हजार नगद समेत लाखों के ज्वेलरी पार
पुरानी बस्ती थाना पुलिस जांच में जुटी
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
बालाघाट-
अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
एक मजदूर की मौत, अन्य दो घायल
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
हट्टा थाना क्षेत्र के खोड़सिवनी की घटना
महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में युवती की मौत
उज्जैन-
महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में युवती की मौत
आलू छिलने की मशीन में फंसा था दुपट्टा
गले में दुपट्टा फंसने से युवती की हुई मौत
अन्न क्षेत्र में काम करती थी मृतका
महाकाल थाना क्षेत्र की घटना
जांच में जुटी पुलिस
अवैध धान परिवहन करते प्रशासन ने किया जब्त
सूरजपुर-
अवैध धान परिवहन करते प्रशासन ने किया जब्त
52 क्विंटल धान सहित 2 पिकअप किया जब्त
जब्त धान की कीमत करीब 1 लाख 60 हजार
सूरजपुर तहसीलदार की कार्रवाई
मौसम का मिजाज बदला
लोरमी
मौसम का मिजाज बदला
आसमान में छाए काले बादल
इलाके में कम हुई ठंड
जिले में मौसम का बदला मिजाज
पेंड्रा-
जिले में मौसम का बदला मिजाज
इलाके में सुबह से छाए बादल
कई जगह में देर रात हुई हल्की बारिश
बादल छटते ही कड़ाके की संभावना
2 महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी
पेंड्रा-
2 महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी
भगवान के दर्शन करवाने के नाम पर ठगी
बाइक सवार 3 अज्ञात लोगों ने की ठगी
करीब 1 लाख की ज्वेलरी लेकर ठग हुए फरार
ठगों की सरगर्मी से पुलिस कर रही तलाश
मरवाही थाना क्षेत्र का मामला
आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई
देवास- मकान में आग लगने का मामला
नाहर दरवाजा की TI मंजू यादव ने बताया
आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई
उपरी मंजिल पर दंपति समेत 2 बच्चे सो रहे थे
शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am