गुजरात : सूरत में कपड़ा बाजार परिसर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

गुजरात : सूरत में कपड़ा बाजार परिसर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

गुजरात : सूरत में कपड़ा बाजार परिसर में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: February 28, 2026 / 04:33 pm IST
Published Date: February 28, 2026 4:33 pm IST

सूरत, 28 फरवरी (भाषा) गुजरात के सूरत जिले में शनिवार को एक कपड़ा बाजार परिसर में आग लग गई, जिससे परिसर में स्थित छह दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मिलेनियम-1 कपड़ा बाजार में सुबह करीब 10 बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि यह आग परिसर की चौथी मंजिल पर स्थित एक दुकान में लगी और आसपास की पांच दुकानों में फैल गई।

सूरत दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के संभागीय अग्निशमन अधिकारी हरीश गढ़वी ने कहा, ‘‘घटनास्थल पर दमकल की लगभग 15-17 गाड़ियां तैनात की गईं। आग पर काबू पा लिया गया है और शीतलन कार्य जारी है।’’

उन्होंने बताया कि प्रभावित कपड़ा दुकानों में रखा सामान आग में जलकर खाक हो गया, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अधिकारियों को संदेह है कि दुकानों में से एक के एयर कंडीशनर में बिजली की खराबी के कारण आग लगी होगी।

भाषा रवि कांत रवि कांत प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में