Scholarships for Girls: 9वीं से 12वीं तक की बेटियों को पढ़ाई के लिए मिलेंगे 50 हजार रुपए, शुरू हुई ये दो योजनाएं 

Scholarships for Girls: 9वीं से 12वीं तक की बेटियों को पढ़ाई के लिए मिलेंगे 50 हजार रुपए Namo Laxmi & Namo Saraswati Yojana

Scholarships for Girls: 9वीं से 12वीं तक की बेटियों को पढ़ाई के लिए मिलेंगे 50 हजार रुपए, शुरू हुई ये दो योजनाएं 

Gaon Ki Beti Yojana Online Registration

Modified Date: March 9, 2024 / 09:07 pm IST
Published Date: March 9, 2024 9:05 pm IST

Namo Laxmi & Namo Saraswati Yojana: गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने नौवीं से 12 कक्षा तक के विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शनिवार को दो योजनाओं की शुरुआत की। इन योजनाओं के लिए सरकार ने राज्य के बजट में 1,650 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

Read More: Holi 2024: सही मायने में किस दिन मनाई जाएगी होली, शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि तक यहां जानें सबकुछ 

एक विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘नमो लक्ष्मी योजना’ के तहत सरकार नौवीं से 12 कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को चार वर्षों में 50 हजार रुपये प्रदान करेगी, जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा में विज्ञान वर्ग चुनने वाली लड़कियों और लड़कों को ‘नमो सरस्वती विज्ञान साधना योजना’ के तहत 25 हजार रुपये प्रदान किये जाएंगे।

Read More: Special Trains for Holi: होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने शुरू की ये स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट 

Namo Laxmi & Namo Saraswati Yojana: राज्य सरकार ने एक बयान में कहा, ”लड़कियों को शिक्षित करने, उन्हें माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए इस वर्ष ये दो महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं।” मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद के ज्ञानदा हाई स्कूल से इन योजनाओं की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में राज्य भर के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 35 हजार विद्यार्थियों व शिक्षकों ने डिजिटल तरीके से हिस्सा लिया। पटेल ने प्रधानमंत्री का बधाई संदेश पढ़ा और कहा कि ये योजनाएं गुजरात में महिलाओं और युवाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने का मौका देंगी और उनका कल्याण सुनिश्चित करेंगी।

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में