गुजरात महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है: संघवी

गुजरात महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है: संघवी

गुजरात महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है: संघवी
Modified Date: April 2, 2026 / 08:13 pm IST
Published Date: April 2, 2026 8:13 pm IST

गांधीनगर, दो अप्रैल (भाषा) गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने अपने राज्य को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित बताया और कहा है कि अन्य राज्यों की स्थिति सभी को पता है।

वह बुधवार रात को स्थानीय (गांधीनगर उत्तर) विधायक रीता पटेल द्वारा आयोजित गांधीनगर उत्तर प्रीमियर लीग 2026 (जीएनपीएल) के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

संघवी ने कहा, ‘‘नवरात्रि उत्सव के दौरान गुजरात की महिलाएं देर रात तक भी सुरक्षित महसूस करती हैं। गरबा का आनंद लेने के बाद वे निडर होकर घर लौटती हैं। गुजरात महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है। अन्य राज्यों की स्थिति तो हम सभी जानते हैं।’’

उन्होंने राज्य में 26 अप्रैल को होने वाले स्थानीय निकायों के चुनावों के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है। अब वोट डालने और उन सभी लोगों को जवाब देने का समय आ गया है जो हमारे राज्य को बदनाम करने और इसकी सुरक्षा पर सवाल उठाने की कोशिश करते हैं।’’

उपमुख्यमंत्री ने खेलों के महत्व पर जोर दिया और कहा कि युवा राज्य का भविष्य हैं।

भाषा देवेंद्र नरेश

नरेश


लेखक के बारे में