गुरुग्राम में मिठाई की दुकान में आग लगी, मालिक और उसका बेटा झुलसा

गुरुग्राम में मिठाई की दुकान में आग लगी, मालिक और उसका बेटा झुलसा

गुरुग्राम में मिठाई की दुकान में आग लगी, मालिक और उसका बेटा झुलसा
Modified Date: January 5, 2025 / 07:41 pm IST
Published Date: January 5, 2025 7:41 pm IST

गुरुग्राम, पांच जनवरी (भाषा) हरियाणा में गुरुग्राम के ओल्ड रेलवे रोड पर एक दुकान में आग लग गई जिससे दुकान मालिक और उसका बेटा झुलस गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

दोनों मिठाई की दुकान में सो रहे कर्मचारियों को जगाने के लिए गए थे। आग लगने की वजह से शनिवार देर रात करीब दो बजे जागे करीब 10 कर्मचारी बचने के लिए बगल की दुकान पर कूद गए।

दुकान के मालिक सोनू और उसके बेटे को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

पूर्व स्थानीय पार्षद दलीप साहनी ने बताया कि वह घर लौट रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि उनके घर के सामने ‘सोनू रेवड़ी-गज्जक’ नाम वाली दुकान में आग लगी हुई है। इसके बाद साहनी ने प्राधिकारियों को फोन किया।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 से अधिक गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

भाषा नोमान संतोष

संतोष


लेखक के बारे में