गुरुग्राम: एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटे की हत्या के बाद आत्महत्या की

गुरुग्राम: एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटे की हत्या के बाद आत्महत्या की

गुरुग्राम: एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटे की हत्या के बाद आत्महत्या की
Modified Date: May 11, 2026 / 09:07 pm IST
Published Date: May 11, 2026 9:07 pm IST

गुरुग्राम, 11 मई (भाषा) हरियाणा में गुरुग्राम के दयालपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने छह वर्षीय बेटे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जुआ और शराब की लत से उत्पन्न आर्थिक तंगी के कारण व्यक्ति ने यह कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की पहचान सागर (32) के रूप में हुई है, जो दयालपुर गांव का निवासी था।

वह जुआ और शराब का आदी था और इन बुराइयों के कारण उसकी पत्नी अपने छह वर्षीय बेटे और ससुराल वालों के साथ पड़ोसी गांव मच्छगर चली गई थी। सागर दयालपुर में अपने घर में अकेला रहता था।

पुलिस के अनुसार, रविवार को वह मच्छगर गांव गया और अपने बेटे को दयालपुर वापस ले आया। रात में उसने अपने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि एक पड़ोसी उनके घर आया, जिसके बाद इस घटना के बारे में पता चला।

सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लिया।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सागर ने अकेलेपन और आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया, लेकिन मामले की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि परिवार को सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में