गुरुग्राम: पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव

गुरुग्राम: पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव

गुरुग्राम: पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव
Modified Date: April 23, 2026 / 07:07 pm IST
Published Date: April 23, 2026 7:07 pm IST

गुरुग्राम, 23 अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम के एक पीजी (पेइंग गेस्ट) में एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे 30 वर्षीय एक छात्र ने कथित तौर पर अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

घटना की जानकारी बुधवार को तब हुई जब पीजी मालिक ने कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, शव करीब चार- पांच दिन पुराना था और पूरी तरह से सड़ चुका था। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के खानपुर गांव निवासी अंकित के रूप में हुई है।

अंकित कुछ समय से एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और जनवरी से आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के बास कुशला गांव स्थित ‘श्री कृष्ण पीजी’ में रह रहा था।

बुधवार रात जब कमरे से दुर्गंध आने लगी, तो अन्य किरायेदारों और पीजी मालिक कपिल यादव ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से लटका हुआ पाया।

पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड के जरिए की गई। पुलिस के मुताबिक, अंकित ने आखिरी बार अपने परिवार से 15 अप्रैल को बात की थी, जिसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद था।

पीजी में रहने वाले अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि अंकित स्वभाव से शांत था और बहुत कम लोगों से बातचीत करता था। वह कथित तौर पर अधिकांश समय कमरे में पढ़ाई में बिताता था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘मृत्यु का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल, मामले की जांच के लिए अंकित के कॉल रिकॉर्ड और पीजी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।’

भाषा सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में