कश्मीर में भारी बारिश और ओलावृष्टि, श्रीनगर में जलभराव के बाद निकासी अभियान शुरू
कश्मीर में भारी बारिश और ओलावृष्टि, श्रीनगर में जलभराव के बाद निकासी अभियान शुरू
श्रीनगर, 22 जून (भाषा) कश्मीर के बड़े हिस्से में सोमवार को भारी बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई जिससे श्रीनगर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर सहित घाटी के कई हिस्सों में दोपहर में भारी बारिश हुई, जिससे दिन के तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
उन्होंने कहा कि श्रीनगर और अनंतनाग जिले के कुछ हिस्सों से ओलावृष्टि की सूचना मिली है।
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण श्रीनगर के पुराने इलाके में जलभराव हो गया। बारिश का पानी जमा होने से कुछ इलाके जलमग्न हो गए।
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में पानी निकालने का अभियान शुरू कर दिया है।
भाषा प्रचेता माधव
माधव

Facebook


