हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश

हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश

हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश
Modified Date: July 9, 2023 / 04:15 pm IST
Published Date: July 9, 2023 4:15 pm IST

चंडीगढ़, नौ जुलाई (भाषा) पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और यातायात प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और सोनीपत समेत कई क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन बारिश हुई जबकि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, रूपनगर और पटियाला में भी भारी बारिश हुई।

दोनों राज्यों के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हरियाणा के अंबाला शहर की थोक कपड़ा बाजार की कई दुकानों के अंदर पानी भर गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के बाद दोनों राज्यों और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

भाषा

अभिषेक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में