IND W vs AUS W T20 World Cup: क्या महिला क्रिकेट टीम रच पाएगी इतिहास?.. करो या मरों के मुकाबले में इस मजबूत टीम से होने वाली है आखिरी भिड़ंत..

IND W vs AUS W T20 World Cup Latest Updates: शेफाली वर्मा ने कहा, ऑस्ट्रेलिया मजबूत टीम है लेकिन भारत उसे हराने का पूरा दम रखता है।

IND W vs AUS W T20 World Cup: क्या महिला क्रिकेट टीम रच पाएगी इतिहास?.. करो या मरों के मुकाबले में इस मजबूत टीम से होने वाली है आखिरी भिड़ंत..

IND W vs AUS W T20 World Cup Latest Updates || Image- ESPN News File

Modified Date: June 27, 2026 / 08:28 pm IST
Published Date: June 27, 2026 8:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शेफाली बोलीं, ऑस्ट्रेलिया को हराने में सक्षम है भारत।
  • फरवरी की टी20 सीरीज जीत से बढ़ा आत्मविश्वास।
  • सेमीफाइनल के लिए निर्णायक होगा ऑस्ट्रेलिया मुकाबला।

लंदन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर शेफाली वर्मा ने कहा है कि टीम इंडिया आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराने का पूरा दम रखती है। (IND W vs AUS W T20 World Cup Latest Updates) उन्होंने माना कि ऑस्ट्रेलिया विश्व की मजबूत टीम है, लेकिन भारत पहले भी उसे हरा चुका है और यही टीम का आत्मविश्वास बढ़ा रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

शेफाली ने कहा कि इस साल फरवरी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टी-20 सीरीज में 2-1 से हराया था, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की ताकत और स्ट्रेटजी से अच्छी तरह वाकिफ है।

‘ज्यादा सोचने की बजाय खेल को रखें आसान’

शेफाली ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ वह सिर्फ 6 रन बना सकी थीं, क्योंकि वह जरूरत से ज्यादा सोच रही थीं। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को सरल बनाया और केवल गेंद देखकर खेलने पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा, “अब मैं पहले से ज्यादा योजना नहीं बनाती। (IND W vs AUS W T20 World Cup Latest Updates) गेंद को देखकर उसी के अनुसार खेलती हूं। यही बदलाव मेरे लिए फायदेमंद रहा है और मैं बिना अतिरिक्त दबाव के रन बना पा रही हूं।”

रन नहीं बनें तो स्ट्राइक रोटेट करना जरूरी

शेफाली ने कहा कि अगर बड़े शॉट नहीं लग रहे हों तो जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक-एक रन लेकर स्ट्राइक बदलना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार, बल्लेबाजी का सबसे आसान तरीका है कि गेंद को देखें, अच्छी गेंद का सम्मान करें और केवल अपनी पसंद के क्षेत्र में मिलने वाली गेंदों पर बड़े शॉट खेलें।

सेमीफाइनल के लिए अहम मुकाबला

भारत ने अब तक चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ 6 अंक हासिल किए हैं और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। रविवार को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला मुकाबला टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की दृष्टि से बेहद अहम होगा। इस टूर्नामेंट में शेफाली वर्मा ने अब तक 4 मैचों में 145 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। (IND W vs AUS W T20 World Cup Latest Updates) वहीं, वर्ष 2026 में उन्होंने 15 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 405 रन बनाए हैं और चार अर्धशतक लगाए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे

सनातन और राम विरोधी कुत्सित मानसिकता का परिचय देने से बाज नहीं आते विपक्षी दल: उपमुख्यमंत्री मौर्य

असम में उल्फा (आई) के दो उग्रवादी गिरफ्तार, तिनसुकिया में लोगों की हत्या की साजिश: पुलिस

ओडिशा: मुख्यमंत्री ने गिरफ्तार प्रशिक्षु अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया

शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र सरकार की पहचान बना प्रश्न पत्र लीक: विपक्ष

केरल में मुस्लिम महिला पंचायत सदस्य ने किया हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown