अरुणाचल के कई जिलों में मंगलवार से भारी बारिश होने की संभावना : मौसम विभाग

अरुणाचल के कई जिलों में मंगलवार से भारी बारिश होने की संभावना : मौसम विभाग

अरुणाचल के कई जिलों में मंगलवार से भारी बारिश होने की संभावना : मौसम विभाग
Modified Date: June 22, 2026 / 07:28 pm IST
Published Date: June 22, 2026 7:28 pm IST

ईटानगर, 22 जून (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अरुणाचल के लिए जारी अपने पूर्वानुमान में कहा कि राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है।

यहां स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जिला-वार जारी मौसम संबंधी चेतावनी के अनुसार, मंगलवार को पश्चिम कमेंग, पूर्वी कमेंग, पापुम पारे, पश्चिम सियांग, निचली दिबांग घाटी, लोहित और नामसाई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है।

इसके साथ ही पूर्वी सियांग, ऊपरी सियांग, निचली सियांग, दिबांग घाटी, अंजाव, चांगलांग, तिरप और लोंगडिंग सहित कई अन्य जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

वहीं, बुधवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। उस दिन पश्चिम कमेंग, पापुम पारे, पश्चिम सियांग, निचली दिबांग घाटी और ऊपरी सियांग जिलों में छिटपुट स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के बृहस्पतिवार के लिए पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है। तिरप, लोंगडिंग, चांगलांग, पूर्वी सियांग, पश्चिम कमेंग और पापुम पारे जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, शुक्रवार और शनिवार को भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

भाषा प्रचेता सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में