प्रधानमंत्री मोदी की सिक्किम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक

प्रधानमंत्री मोदी की सिक्किम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक

प्रधानमंत्री मोदी की सिक्किम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक
Modified Date: April 13, 2026 / 05:48 pm IST
Published Date: April 13, 2026 5:48 pm IST

गंगटोक, 13 अप्रैल (भाषा) सिक्किम के 50वें स्थापना वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक कर प्रधानमंत्री के इस प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री के इस महीने के अंत में राज्य का दौरा करने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘इस महीने के अंत में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सिक्किम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए मैंने एक उच्च स्तरीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता की।’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह प्रस्तावित यात्रा सिक्किम के लोगों के लिए अपार गर्व और खुशी का क्षण है।

तमांग ने कहा, ‘हम अपने राज्य की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समापन समारोह में माननीय प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं दक्षता, गरिमा और उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

उन्होंने बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की रूपरेखा की भी व्यापक समीक्षा की।

भाषा

सुमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में