प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी : हिमाचल प्रदेश भाजपा ने खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी : हिमाचल प्रदेश भाजपा ने खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी : हिमाचल प्रदेश भाजपा ने खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
Modified Date: April 23, 2026 / 06:55 pm IST
Published Date: April 23, 2026 6:55 pm IST

शिमला, 23 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए ‘‘आतंकवादी’’ शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

राज्य भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी विश्वचक्षु द्वारा धर्मशाला पुलिस थाना में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खरगे ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करके ‘‘भारत के 140 करोड़ लोगों का अपमान’’ किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

विश्वचक्षु ने आरोप लगाया कि 21 अप्रैल को चेन्नई में एक संवाददाता सम्मेलन में खरगे ने मोदी को ‘आतंकवादी’ कहा था। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शिकायतकर्ता ने कहा, ‘‘इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान नफरत और द्वेष पैदा करते हैं जिससे अराजकता फैल सकती है और कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं का इस्तेमाल करते हुए खरगे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह के शब्दों का प्रयोग करने की हिम्मत न करे।’’

भाषा धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में