पश्चिम एशिया में फंसे हिमाचलवासी सुरक्षित हैं; हवाई क्षेत्र खुलने के बाद उन्हें वापस लाया जाएगा : मंत्री

Modified Date: March 2, 2026 / 07:48 pm IST
Published Date: March 2, 2026 7:48 pm IST

शिमला, दो मार्च (भाषा) हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सोमवार को कहा कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में फंसे किसी भी हिमाचलवासी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, और उड़ानें फिर से शुरू होने पर लौटने के इच्छुक सभी लोगों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा।

चौहान ने कहा कि राज्य के गृह सचिव विदेश मंत्रालय और केंद्रीय गृह सचिव के संपर्क में हैं, चूंकि पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है, इसलिए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल, पश्चिम एशिया में फंसे राज्य के लोगों की सटीक संख्या उपलब्ध नहीं है, लेकिन फंसे हुए लोग अपने परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं। किसी भी हिमाचलवासी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।’’

मंत्री ने कहा कि कुछ परिवारों ने राज्य सरकार से संपर्क किया है, और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि हवाई क्षेत्र खुलने और उड़ानें फिर से शुरू होने के बाद लौटने के इच्छुक सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप

लेखक के बारे में